सड़क दुर्घटना में कर्मचारी की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर
प्रयागराज से रीवा लौटते वक्त हुआ हादसा, मृतक के परिवार जनों सहित समूचे क्षेत्र में शोक व्याप्त
सुशील पाठक
रीवा/ रीवा जिले के जवा तहसील में पदस्थ कर्मचारी ऋषि शर्मा की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत से समूचे जनपद, तहसील व तराई क्षेत्र में शोक व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जवा तहसील में पदस्थ चतुर्थ ग्रेड कर्मचारी ऋषि शर्मा अपने मित्रों के साथ मोटरसाइकिल से गंगा स्नान करने के लिए प्रयागराज गए हुए थे, परंतु प्रयागराज से रीवा लौटते वक्त मनगवां के पास सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। ऋषि शर्मा के दुखद निधन पर जवा तहसीलदार राजेंद्र शुक्ला, नायब तहसीलदार राजकुमार डांडिया, पटवारी रामरतन पांडेय, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शिवकुमार मिश्रा (मिट्ठू), वरिष्ठ अधिवक्ता विद्याकांत पांडेय, नोटरी रमाकांत पांडेय, अधिवक्ता मंजू खान, अधिवक्ता के के तिवारी, अधिवक्ता राधेश्याम तिवारी, अधिवक्ता श्रवण कुमार चौरसिया, अधिवक्ता गिरीश वर्मा, अधिवक्ता संतोष गुप्ता, अधिवक्ता राघवेंद्र मिश्रा, अधिवक्ता आनंद मिश्रा और अधिवक्ता मानेंद्र तिवारी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक की आत्मा की शांति एवं इस गहरे दुःख को सहन करने की परिवार जनों को शक्ति और साहस प्रदान करने के लिए प्रभु से प्रार्थना की।



