अनूपपुर* दिनांक 08.03.2025 को रात्रि कस्बा गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रेक्टर मय ट्रॉली गोङारू नाला से रेता लोडकर ग्राम रक्सा तरफ आ रहा है सूचना को संवेदनशीलता से लेते हुए तत्परता से फुनगा पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए स्थान में हमराह स्टाफ एवं गवाह को साथ में लेकर जाकर देखा तो एक नीले रंग का ट्रेक्टर मय ट्रॉली स्वराज कम्पनी जिसका नम्बर MP65ZC 0477 में रेत लोड मिला जिस पर ट्रेक्टर को स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर रुकवाया गया।ट्रेक्टर ड्राईवर का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम दीपक उपाध्याय पिता रामबहौर उपाध्याय उम्र 23 वर्ष निवासी कोलमी थाना भालूमाड़ा जिला अनूपपुर का होना बताया।मौके पर चालक को धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस तामील कर ट्रेक्टर मालिक का नाम व ट्रेक्टर ट्रॉली में लोड रेत के दस्तावेज चाहे गये तथा चालक के अनुसार ट्रेक्टर मालिक रामबहौर उपाध्याय पिता बुद्धसेन उपाध्याय उम्र 40 वर्ष निवासी कोलमी थाना भालूमाड़ा के कहने पर गोङारू नाला से चोरी कर रेत रक्सा में बिक्री करने हेतु ले जाना औऱ ट्रेक्टर ट्रॉली में लोड रेत के दस्तावेज न होना बताया गया।ड्रायवर द्वारा म.प्र. शासन गोङारू नाला से रेता चोरी करके ट्राली मे लोड किया था।साथ ही ट्रेक्टर ड्राईवर व मालिक का यह कृत्य अपराध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/21 खान खनिज अधि.एक्ट का अपराध पाये जाने से ट्रेक्टर मय ट्राली व चोरी का रेत करीबन 3 घनमीटर कीमती 5000/- रूपये व ट्रेक्टर मय ट्राली कीमत 600000/- कुल कीमती 605000/- का जप्त कर कब्जे में लिया गया तथा ट्रेक्टर ड्राईवर व मालिक के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
अवैध रेत खनिज की चोरी एवं परिवहन करने पर हुई कार्यवाही*
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



