अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के परिपेक्ष्य में जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक में बैठक हुई संपन्न

0
214

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के परिपेक्ष्य में जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक में बैठक हुई संपन्न

नगरपालिका अध्यक्ष पेंड्रा राकेश जालान के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व विधायक डॉ के के ध्रुव की अध्यक्षता में इंटक कांग्रेस जी पी एम के द्वारा मनाया जाएगा मजदूर दिवस

जावेद खान

जी पी एम/ अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के परिपेक्ष्य में जिला जी पी एम में इंटक कांग्रेस ने बैठक आयोजित की।बैठक में जिलाध्यक्ष इदरीस अंसारी ने इंटक परिवार के लोगों को काम की जिम्मेदारी देते हुए कहा कि जहां से भी हमारे मजदूर श्रमिक आएंगे, उन्हें मान सम्मान के साथ बैठाया जाए और उनके खाने से लेकर आने जाने का पूरा ध्यान रखना होगा, किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। आगे इंटक कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस कभी किसी ने गौरेला पेंड्रा मरवाही में आज तक नही मनाया, लेकिन जब से मुझे इंटक जिला अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गई है तो लगातार 06 साल से मजदूरों का ये पर्व, जो 01 मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में पूरे भारत वर्ष में मनाया जाता है, उसको लगातार 06 साल से जिला जी पी एम में मनाया जाता है और मजदूरों का सम्मान किया जाता है, जो इस साल भी जिला कार्यालय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक रानी दुर्गावती चौक पर किया जाएगा, जिसकी पूरी तैयारी इंटक परिवार कर रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यरूप से जिलाध्यक्ष इदरीस अंसारी, बलराम देवगन, ओमकार पांडेय, आबिद भाई, अजय बर्मन, मदन मोहन दशरथ एवं इंटक परिवार के लोग उपस्थित रहे। मजदूर दिवस के कार्यक्रम के संबंध में निर्णय लिया गया कि, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका पेंड्रा अध्यक्ष राकेश जलान, अध्यक्ष डॉक्टर के के ध्रुव पूर्व विधायक मरवाही होंगे।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here