पति ने अपनी ही जीवनसंगिनी को टांगी से सिर में वार कर उतारा मौत के घाट*

0
220

_खाना बनाने को लेकर मामूली विवाद पर दिया वारदात को अंजाम, आरोपी पति को पुलिस द्वारा किया गया तत्काल गिरफ्तार_

*प्रशांत डेनियल*

पेंड्रा आज के परिवेश में घरेलू विवाद मौत जैसी भयावह स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं और पति पत्नि जैसे पवित्र रिश्ते पर स्वयं पति ही पत्नि का हत्यारा बन जाएगा, इसकी कल्पना मात्र से ही रूह कांप जाती है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है जब जी पी एम जिले में एक पति ने खाना बनाने के मामूली सी बात पर पत्नी की हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 21/6/25 को प्रार्थी को आर्यन पनिका पिता खेतन पनिका उम्र 19 साल निवासी फोकटपारा खोडरी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि मृतिका सुषमा पनिका इसकी मां है। दिनांक 21/6/25 को इसके पिता खेतन सिंह पनिका दोपहर करीब साढे तीन बजे खाना बनाने के लिए पुराने घर लेकर गए और कुछ देर में मृतिका सुषमा पनिका के चिल्लाने की आवाज सुनकर प्रार्थी पुराने घर गया, तब तक प्रार्थी आर्यन का पिता खेतन अपनी पत्नी मृतिका सुषमा पनिका को टांगी से मारकर हत्या कर दिया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग एवं अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। गंभीर अपराध की सूचना पुलिस अधीक्षक एवं एस डी ओ पी गौरेला को दी गई। अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक एस आर भगत (IPS) ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किए जाने पर एस डी ओ पी गौरेला श्याम कुमार सिदार के दिशा निर्देश पर चौकी प्रभारी द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मर्ग की जांच एवं अपराध की विवेचना किया गया। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ वाद विवाद करता था, जिससे परेशान होकर मृतिका अपने तीनों बच्चों के साथ अपने पति से अलग प्रधानमंत्री आवास में रह रही थी। आरोपी प्रधानमंत्री आवास के पीछे बने अपने पुराने मकान में पिछले 6-7 महीने से अकेले रह रहा था। घटना दिनांक को आरोपी खेतन सिंह पनिका अपनी पत्नी मृतिका सुषमा पनिका को खाना बनाने के लिए अपने पुराने मकान में लेकर गया और खाना बनाने की बात पर लड़ाई झगड़ा कर टागी से मृतिका के सिर में कई वार कर हत्या कर दिया। पुलिस ने आरोपी खेतन सिंह पनिका को तत्काल हिरासत में लिया गया। प्रकरण की विधिवत विवेचना कर आरोपी खेतन सिंह पनिका से घटना में प्रयुक्त टांगी को आरोपी से जप्त किया गया। दिनांक 22/6/25 को आरोपी खेतन सिंह पनिका को गिरफ्तार किया गया। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गौरेला निरीक्षक अंजना केरकेट्टा, चौकी प्रभारी खोडरी उप निरीक्षक सनत मात्रे एवं स्टाफ प्रधान आरक्षक संसुधन बरेठ, प्रधान आरक्षक संतोष बंजारे, आरक्षक कौशलेंद्र बघेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here