सुशील पाठक*
रीवा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेशानुसार, संभागीय अधिकारी एवं जिला आयुष अधिकारी के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत पटेहरा परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 247 पुरुष एवं 234 महिलाओं
ने योग कार्यक्रम को सफल बनाने में भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ए. बी. पांडेय एवं आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी रश्मि द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी रश्मि द्विवेदी के द्वारा समस्त संभ्रांत नागरिकों की उपस्थिति में योगाभ्यास कराकर योग के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन होता है। प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।योग शरीर के अंगो को मजबूत करता है। योग करने से मानव को अनेक लाभ होते हैं और योग पाचन तंत्र को मजबूती प्रदान करता है। पटेहरा आयुर्वेद अस्पताल में पदस्थ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी रश्मि द्विवेदी के द्वारा बताए गए योग के महत्व को उपस्थित जनों ने पूरी तन्मयता से स्वीकारते हुए प्रत्येक दिन 25 से 30 मिनट योग करने का निर्णय लिया है।
कार्यक्रम के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटेहरा के प्राचार्य ए बी पांडेय, शिक्षक श्याम नारायण गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, के के मिश्रा (छोटू) शकुंतला पाठक, सुशीला वर्मा विजय सिंह, कमल नयन सिंह, मन पूरन सोनकर, बाबूलाल कोल व अन्य लोग भी उपस्थित रहे।



