Akshay Kumar की फिल्म Bhooth Bangla ने मचाया धमाल
आखिरकार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को तीन साल बाद सुपरहिट फिल्म मिल ही गई। OMG 2 के बाद अभिनेता ने 8 फिल्में कीं जिसमें कुछ एवरेज रहीं तो कुछ महाफ्लॉप। अब फ्लॉप का रिकॉर्ड टूट गया है और 2026 की शुरुआत ब्लॉकबस्टर फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) से हुई है।
एक बार फिर साबित हो गया कि प्रियदर्शन के साथ अक्षय कुमार की जोड़ी हिट है। सालों तक एक से बढ़कर एक कल्ट फिल्मों में काम कर चुके अक्षय ने 14 साल बाद फिर से भूत बंगला में प्रियदर्शन के साथ काम किया। यह फिल्म 16 अप्रैल को पेड प्रिव्यू के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई और 20 दिन बाद भी धमाकेदार कमाई कर रही है।
बॉक्स ऑफिस पर छा गई भूत बंगला
अक्षय की हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला ने पहले ही बजट वसूल लिया था और अब फिल्म खर्च से दोगुना कमाकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है। इस फिल्म ने दुनियाभर में जबरदस्त कलेक्शन किया है। मेकर्स ने भूत बंगला के वर्ल्डवाइड कलेक्शन का डाटा शेयर किया है।
भूत बंगला का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
अक्षय कुमार की सबसे बड़ी नॉन-हॉलिडे ओपनर बनकर उभरी भूत बंगला अब भी दर्शकों की टॉप चॉइस बनी हुई है। सिर्फ भारत ही नहीं, फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में भी मजबूत रिकॉर्ड बनाया है। मेकर्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में चार हफ्तों में 253.04 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।



