*अनूपपुर* दिनांक 02.06.2026 को सूचना प्राप्त हुई की पोखरी डैम ओसीएम छोहरी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में तैर रहा है जिसकी तस्दीक की गई तो ग्राम छोहरी निवासी सनि उर्फ मोटू सहीस पिता रंजू सहीस उम्र 18 वर्ष का शव छत विछत हालत में कमर में रस्सी से रेत भरी बोरी बधी हुई पानी में उतराता हुआ दिखा जिसे पानी से बाहर निकलवा कर, मृतक के पिता रंजू सहीस पिता संतराम सहीस निवासी ग्राम छोहरी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 148/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।
हत्या जैसे गंभीर जाघन्य अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर के निर्देशन मे चार आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर बारीकी से पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि आरोपी की सगी भांजी एवं मोहल्ले का मृतक सनि सहीस का पिछले 3-4 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसकी जानकारी लडकी के मामा व घर वालों को पता चलने पर सनि सहीस को कई बार समझाया गया लेकिन सनि सहीस नही माना जिस कारण लडकी के मामा ने दिनांक 29.05.2026 को अपने एक साथी व चचेरा भाई एवं पडोसी चारो लोग ने आपस में सनि सहीस की हत्या करने की योजना बनाकर दिनांक 29.05.2026 को रात्रि 08.30 बजे मोटर सायकल से सनि सहीस को बैठाकर ग्राम छोहरी के बडी पुलिया के पास ले गये और सनि सहीस का रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दिये और मृतक के शव को छिपाने के उद्देश्य से मोटर सायकल में लाद कर ओसीएम के पोखरी डैम में ले जाकर फेंक दिये थे।घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं मृतक का मोबाईल व दस्तावेज व हत्या में प्रयुक्त रस्सी को जप्त किया गया चारो आरोपीगणों को दिनांक 03.06.2026 को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।



