वन परिक्षेत्र कोतमा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया पौधारोपण का कार्यक्रम*

0
39

*अनूपपुर/कोतमा* दिनांक 05 जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन परिक्षेत्र कार्यालय कोतमा परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम के शुरुआत में ही कोतमा वन परिक्षेत्र अधिकारी हरीश कुमार तिवारी के द्वारा पौधारोपण किया गया साथ ही वन परिक्षेत्र अंतर्गत कार्यरत अन्य सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने भी पौधारोपण कर कार्यक्रम में अपनी भूमिका निभाई।जिसमें सहायक परिक्षेत्र अधिकारी कोतमा जवाहर दास धार्वे, सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी मलगा राजमणि सिंह, बीटगार्ड रमेश अहिरवार,मनोज कुमार, कुशल मानिकपुरी,बिहारीलाल, आकाश सोनी,शिव साहू, विमला मरावी,दीपक बैगा अन्य सभी पौधारोपण के दौरान मौजूद रहे।


उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।इस अवसर पर *वन परिक्षेत्र अधिकारी कोतमा हरीश कुमार तिवारी* ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी जनों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।
*सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी कोतमा जवाहर दास धार्वे* ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है।उन्होंने पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं हरित संकल्प के साथ हुआ।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here