*अनूपपुर* छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज अमरकंटक पहुंचकर मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की तथा देश एवं प्रदेश की उन्नति के लिए मंगल कामना की। तत्पष्चात् उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अमरकंटक में महामृत्युंजय आश्रम तथा कल्याण सेवा आश्रम पहुंचकर साधु-संतों से मुलाकात की और उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। इस दौरान शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह तथा विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी भी उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने एक दिवसीय प्रवास के दौरान पुष्पराजगढ़ विकासखंड के स्थानीय कार्यक्रमों में भी सहभागिता की।
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



