*वन विभाग ने अवैध नीलगिरी से लदा ट्रैक्टर किया जप्त

0
296

अनूपपुर* मुख्य वन संरक्षक वन वृत्त शहडोल एवम वनमंडलाधिकारी अनूपपुर के निर्देशन में व उप वनमंडलाधिकारी अनुपपुर के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र कोतमा की टीम द्वारा दिनाँक 15.03.2024 को गश्ती के दौरान बीट देवरी अंतर्गत एक पावर ट्रैक कंपनी का नीले रंग का पंजीयन क्रमांक MP 18 AA 9943 की ट्राली में लोड नीलगिरी प्रजाति की टुकड़े में लोड लकड़ी के वाहन को रोककर चेक करने पर वाहन चालक लाल जी सिंह पाव निवासी सगरा जिला शहडोल से पूछताछ किया गया तो वाहन में लोड नीलगिरी लकड़ी के परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। तब टीम द्वारा नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए जप्त वाहन को फारेस्ट कैम्पस कोतमा में लाकर खड़ा कराया गया।

उक्त कार्यवाही में पी के खत्री उप वनमंडलाधिकारी अनूपपुर, ए के निगम वन परिक्षेत्राधिकारी कोतमा, अभिलाष सोनी वनरक्षक बीटगार्ड चपानी,रमेश प्रसाद अहिरवार वनरक्षक बीटगार्ड लोढ़ी व वनरक्षक बीटगार्ड देवरी की भूमिका सराहनीय रही।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here