अनूपपुर* थाना प्रभारी कोतमा के अनुसार दिनांक 03. 07.2026 को रात्रि में थाना कोतमा पुलिस द्वारा कोतमा हाईवे रोड में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग लगाई गई थी।उसी दौरान बुढ़ानपुर तरफ से एक स्कूटी वाहन क्रमांक MP65 ZB5023 चालक रोड पर आते हुए दिखाई दिया जो पुलिस की चेकिंग देखकर अपनी स्कूटी को वापस मोड़कर भागने लगा।जिसे वहां मौके पर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा नाम पूछने पर स्कूटी चालक ने अपना नाम अनिल सोनी पिता गौरी शंकर सोनी निवासी पुरानी बस्ती,कोतमा का होना बताया।शक होने पर पुलिस द्वारा स्कूटी को चेक किया गया जिसकी डिक्की में खाकी रंग के 2 पैकेट मिले जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया।मादक पदार्थ गांजा मिलने पर गवाहों की उपस्थिति में पंचनामा कार्यवाही पूर्ण की गई तथा कुल 2.050 किलोग्राम गांजा,जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30000/-रुपये एवं स्कूटी वाहन जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60000/- रुपए को आरोपी अनिल सोनी के कब्जे से विधिवत जप्त किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी अनिल सोनी ने गांजा रज्जू उर्फ राजेन्द्र द्विवेदी निवासी वार्ड नं 4 कोतमा से लाना बताया गया,जिसकी तलाश की जा रही है।



