*शौचालय में ताला,मूत्र से तर-बतर कार्यालय की दीवारें,जिम्मेदार बने मूकदर्शक

0
7
Oplus_131072

जनपद पंचायत बदरा में स्वच्छता अभियान का खुला उल्लंघन

अनूपपुर* जिले के अनूपपुर जनपद पंचायत,ग्राम पंचायत बदरा और मनरेगा कार्यालय सभी एक ही स्थान पर संचालित है,यही नहीं जनपद पंचायत अंतर्गत स्वच्छता मिशन के प्रभारी अधिकारी अंकुर सिंह का कार्यालय भी वही स्थित है,उसके बावजूद स्वच्छता मिशन की धज्जियां उड़ना एक गंभीर प्रशासनिक और जनहित का मुद्दा है |

Oplus_131072

सरकारी कार्यालयों में जहां स्वच्छता का संदेश दिया जाना चाहिए वहीं गंदगी का अंबार और बदहाल व्यवस्थाएं होना नियमों और जनभावनाओं का सीधा उल्लंघन है।जिम्मेदार अधिकारी समय समय पर आमजन को भले ही स्वच्छता के लिए जागरूक करने का कार्य कर रहे हो।लेकिन जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत परिसर के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा ही स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही है।

Oplus_131072

वही स्थानीय जनों की माने तो ग्राम पंचायत द्वारा लाखों रुपए की लागत से बनाए गए सामुदायिक स्वच्छता परिसर में हमेशा ताला ही लटकता दिखाई देता है,जिस कारण वह सार्वजनिक होते हुए भी आम लोगों के लिए अनुपयोगी है,वही नियमित साफ सफाई नहीं होने के कारण यहां पर आने वाले लोगों को भी भारी समस्या का सामना करना पड़ता है।तो फिर शायद जनपद पंचायत,ग्राम पंचायत और मनरेगा कार्यालय के कर्मचारी और अधिकारियों को भी लघुशंका के लिए कार्यालय की दीवारो,खुले स्थानों और झाड़ियों का ही सहारा लेना पड़ता होगा..?लेकिन उसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी शौचालय की साफ सफाई को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे है।

*आम जनता के लिए उपयोग का नहीं शौचालय*

जनपद पंचायत,ग्राम पंचायत और मनरेगा कार्यालय कार्यालय में दिन भर विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए आने वाले लोगों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उच्च अधिकारियों द्वारा ली जाने वाली बैठक में भाग लेने के लिए आते है। लेकिन उसके बाद भी प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे है।परिसर में स्थित सामुदायिक स्वच्छता परिसर में लगा ताला और साफ सफाई नहीं होने के कारण आने वाले लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है,लेकिन उसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं जाता है।जिसके कारण आमजन को लघुशंका के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here