कोतमा विधानसभा में कांग्रेस संगठन के तीनों ब्लॉक राजनगर, बिजुरी, कोतमा में बैठक सम्पन्न* 

0
86

_वोट चोर गद्दी छोड़ के तहत राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान एवं संगठन सृजन के तहत ब्लॉक अध्यक्ष चयन प्रक्रिया को गति देने पर हुई विस्तारपूर्वक चर्चा_ 

अनूपपुर/ कोतमा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक ब्लॉक क्रमशः राजनगर, बिजुरी एवं कोतमा में वोट चोर गद्दी छोड़ मुहिम के तहत राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान को गति देने तथा तीनों ब्लॉकों में ब्लॉक अध्यक्ष प्रकिया को आगे बढ़ाने के लिए सम्पन्न हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान द्वारा राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान एवं ब्लॉक अध्यक्ष प्रकिया के लिए जिला प्रभारी के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज मिश्रा, कोतमा विधानसभा प्रभारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता जे पी श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया। जहां प्रभारियों द्वारा कोतमा विधानसभा क्षेत्र के तीनों ब्लॉकों में दौरा कर दिनांक 27 सितंबर 2025 को राजनगर ब्लॉक के पदाधिकारियों की एवं दिनांक 29 सितम्बर 2025 को बिजुरी ब्लॉक के पदाधिकारियों की तथा दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को कोतमा ब्लॉक के पदाधिकारियों की एक बैठक जिलाध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान की विशेष उपस्थिति में आयोजित की गई। जिसमें पूर्व विधायक सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता, ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर, विभाग/प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारीगण मौजूद रहें। राजनगर ब्लॉक में बैठक का आयोजन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हरिशंकर पुल्लू दुबे एवं नगर परिषद बनगवां उपाध्यक्ष धनंजय सिंह मुन्ना द्वारा किया गया। जहां जिला प्रभारी मनोज मिश्रा एवं विधानसभा प्रभारी जे पी श्रीवास्तव ने उपस्थित पदाधिकारियों को सम्पूर्ण कार्य योजना के अवगत कराया। बिजुरी ब्लाक में बैठक का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष हरीश मोटवानी एवं हस्ताक्षर अभियान प्रभारी जेपी श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कोतमा ब्लॉक में बैठक का आयोजन हस्ताक्षर व संगठन सृजन अभियान विधानसभा प्रभारी जे पी श्रीवास्तव द्वारा किया गया। जहां बैठक को प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान, पूर्व विधायक मनोज कुमार अग्रवाल, अभियान के जिला प्रभारी मनोज मिश्रा, विधानसभा प्रभारी जेपी श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंगलदीन साहू के साथ साथ अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया तथा संचालन एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी अहमद ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान ने कहा कि जो व्यक्ति काम करेगा वहीं संगठन में पदाधिकारी बनेगा, किसी नेता का करीबी या खास होने बस से पदाधिकारी नहीं बनेगा। आपको क्षेत्र में काम करते हुए दिखना होगा, धरना, प्रदर्शन, आंदोलन में दिखना पड़ेगा, हमारे नेता राहुल गांधी एवं जीतू पटवारी के दिशा निर्देश पर कार्य करना होगा और वोट चोर गद्दी छोड़ मुहिम के तहत राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान को हर बूथ तक पहुंचाकर, लोगो जागरूक कर, दिए गए फार्म में ज्यादा से ज्यादा हस्ताक्षर कराना होगा वहीं व्यक्ति कांग्रेस पार्टी में जिला, ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर एवं बूथ का पदाधिकारी बनेगा। किसी नेता के केवल लेटर पैड में लिख देने भर से पदाधिकारी नहीं बनाया जाएगा, आपको काम करना पड़ेगा, तभी आप कांग्रेस पार्टी में पदाधिकारी बन पायेंगे। उक्त बैठकों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनयूएसआई, सेवादल, किसान कांग्रेस, इंटक कांग्रेस सहित उपस्थित विभाग प्रकोष्ट के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने व कार्यक्रम को व्यापक/भव्य बनाने का भरोसा दिलाया।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here