मां दुर्गा के विसर्जन रैली पर असामाजिक तत्वों ने किया पथराव, श्रद्धालुओं में आक्रोश*

0
80

_पथराव की निंदनीय घटना के बाद आमजन में आक्रोश, कार्यवाही की मांग को लेकर उमड़ा जनसैलाब, पुलिस की सक्रियता से मामले को काबू मे किया गया, भीड़ पर नियंत्रण पाने में पुलिस ने पाई सफलता_ 

शहडोल/ शहडोल जिले के बुढार थाना के केशवाही चौकी अंतर्गत मां दुर्गा के विसर्जन रैली पर असामाजिक तत्वों के द्वारा पथराव के निंदनीय कुकृत्य को अंजाम दिया गया। पथराव में कई महिला श्रद्धालु घायल हो गईं, जिससे कि उपस्थित श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है। उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रशासन के समक्ष कार्यवाही की गुहार लगाई और देखते ही देखते मामले की गंभीरता बढ़ती गई और सैकड़ों की संख्या बढ़कर हजारों में तब्दील हो गई। केशवाही चौकी प्रभारी एवं बुढार पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मामले को नियंत्रण में लिया और हजारों की भीड़ को नियंत्रित करने में कामयाबी हासिल की, जो कि प्रशासन के द्वारा एक सराहनीय प्रयास रहा। उपस्थित भीड़ के द्वारा निरंतर कार्यवाही की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था, जिस पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल कार्यवाही करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की और अग्रिम कार्यवाही जारी है।

_इनका कहना है_

पथराव की घटना के बाद लोगों के द्वारा कार्यवाही की मांग की जा रही थी, जिस पर पुलिस ने दोषियों पर कड़ी कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया है। कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा शराब के नशे में आने जाने वाले लोगों को रोककर आवागमन प्रभावित किया जा रहा था, जिन्हें नियंत्रण में लिया गया। पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर ली है और अग्रिम कार्यवाही जारी है।

 

*विकास पाण्डेय* *एसडीओपी,धनपुरी*

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here