अनूपपुर* वन मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार अनूपपुर वनमंडल में वनरक्षक/क्षेत्र रक्षक भर्ती के द्वितीय चरण की प्रक्रिया दो दिनों में संपन्न हुई। सीधी भर्ती के 35 अभ्यर्थियों में से 30 तथा अनुकंपा नियुक्ति के 2 अभ्यर्थियों में से 1 उपस्थित रहे।इस प्रकार कुल 37 अभ्यर्थियों में से 31 उपस्थित और 6 अनुपस्थित रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन मंडल अनूपपुर में 23 अक्टूबर को अभ्यर्थियों के अभिलेखों का परीक्षण और शारीरिक माप किया गया।जिसके बाद 24 अक्टूबर की सुबह 06:00 बजे पैदल चाल परीक्षा शुरू हुई।पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 25 किलोमीटर और महिला अभ्यर्थियों के लिए 14 किलोमीटर की दूरी निर्धारित थी।पैदल चाल नवीन वनमंडल कार्यालय,सीतापुर (अनूपपुर) से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर जल्दाटोला के समीप तक आयोजित की गई।वही अभ्यर्थियों ने निर्धारित समय, सुबह 10 बजे से पहले, पैदल चाल पूरी की।

प्रक्रिया के दौरान वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। इस अवसर पर डीएफओ अनूपपुर,उपवनमंडलाधिकारी राजेंद्रग्राम,उपवनमंडलाधिकारी वन विद्यालय अमरकंटक,वन परिक्षेत्र अधिकारी जैतहरी विवेक मिश्रा,कोतमा दशरथ प्रसाद प्रजापति,बिजुरी पवन कुमार ताम्रकार,वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेंद्रग्राम,वन परिक्षेत्र अधिकारी अनूपपुर,वन परिक्षेत्र अधिकारी अमरकंटक तथा अहिरगवां वन परिक्षेत्र अधिकारी सहित उपवन क्षेत्रपाल,वनपाल,वनरक्षक एवं अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।



