उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत पांच शिक्षार्थियों का मूल्यांकन

0
38

अनूपपुर बस्ती कन्या विद्यालय में असाक्षरों की साक्षरता उपलब्धियों का हुआ आकलन

अनूपपुर। भारत सरकार के निर्देशन में संचालित उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को नवसाक्षरों के मूल्यांकन की प्रक्रिया आयोजित की गई। इसी क्रम में अनूपपुर जिले के जैतहरी विकासखंड अंतर्गत शासकीय एकीकृत कन्या माध्यमिक विद्यालय, अनूपपुर बस्ती में पांच शिक्षार्थियों का मूल्यांकन किया गया।

कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला। इसमें तीन अनुसूचित जाति और दो अनुसूचित जनजाति वर्ग के शिक्षार्थियों ने सहभागिता करते हुए अपनी साक्षरता संबंधी उपलब्धियों का आकलन कराया। मूल्यांकन में ननकी बसोर, सोहमत बाई वंशकार, लल्ली वंशकार, मुन्नी बाई कोल और श्यामकली कोल शामिल रहीं। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित पोर्टल पर उनके परीक्षा परिणाम दर्ज किए गए।

मूल्यांकन कार्य में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार प्रसाद एवं वरिष्ठ अध्यापक श्रीमती सविता प्रजापति का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस दौरान दोनों शिक्षकों ने साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साक्षरता व्यक्ति को ज्ञान, जागरूकता और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति अपने अधिकारों और कर्तव्यों को बेहतर ढंग से समझ सकता है तथा दैनिक जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना अधिक प्रभावी तरीके से कर सकता है।

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का उद्देश्य असाक्षर वयस्कों को बुनियादी साक्षरता एवं जीवनोपयोगी ज्ञान से जोड़ना है, ताकि वे पढ़ने-लिखने और गणना करने की क्षमता विकसित कर समाज की मुख्यधारा में सक्रिय भागीदारी निभा सकें। इस प्रकार के मूल्यांकन नवसाक्षरों की शैक्षणिक प्रगति को परखने और उन्हें आगे सीखने के लिए प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here