अनूपपुर/भोपाल। कार्तिक शुक्ल पक्ष की गोपाष्टमी के पावन अवसर पर ‘भ ग वा पार्टी’ द्वारा आज भोपाल स्थित बोर्ड ऑफिस चौराहे के सामने गौ माता की पूजा-अर्चना और गौ रक्षा संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और साधु-संत उपस्थित रहे। अनूपपुर जिले से पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल मिश्रा विशेष रूप से शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और गौ माता की पूजा के साथ हुआ।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला ने अपने संबोधन में ब्रह्मलीन संत करपात्री महाराज के गौ आंदोलन को याद करते हुए कहा, सरकारें गौ रक्षा की बातें तो बहुत करती हैं, लेकिन वास्तविक सुरक्षा और संरक्षण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठातीं। गौ माता केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं। जब तक गौ माता सुरक्षित नहीं होंगी, राष्ट्र की आत्मा अधूरी रहेगी। यह आंदोलन विरोध नहीं, बल्कि एक संकल्प है भारत को फिर से गौ-प्रधान संस्कृति की दिशा में ले जाने का।प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार भार्गव ने कहा कि गौ रक्षा सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि समाज की भी साझी जिम्मेदारी है। पार्टी इस अभियान को जन आंदोलन का रूप देगी ताकि हर जिले में गौ संरक्षण की ठोस व्यवस्था खड़ी की जा सके।इस मौके पर अनूपपुर जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल मिश्रा ने कहा, गौ सेवा हमारे संस्कारों की जड़ में है। जिले और प्रदेश में कई बार गौ माफिया द्वारा तस्करी की घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे में जरूरी है कि प्रत्येक जिले में ऐसी गोशालाएं स्थापित की जाएं जहां केवल गौ सेवा हो, किसी प्रकार का व्यापार न हो। गोशालाओं को सेवा केंद्र बनाया जाए, ताकि गौ रक्षकों द्वारा पकड़ी गई या बेसहारा गायों को सुरक्षित आश्रय मिल सके। हमारा उद्देश्य है कि गौ माता की सेवा ही सच्ची साधना बने।कार्यक्रम में संत करपात्री महाराज के प्रेरणादायी आशीर्वचन भी सुनाए गए। अंत में गौ आरती और गो रक्षकों के सम्मान समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
गोपाष्टमी पर भोपाल में ‘भ ग वा पार्टी’ ने किया गौ माता की पूजा और गौ रक्षा आंदोलन का शुभारंभ, अनूपपुर जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल मिश्रा भी रहे शामिल*
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



