*चुकान प्रभारी सचिव पर दोहरे फर्जी भुगतान का आरोप प्रमाणित*

0
61

_जांच टीम ने सचिव श्रवण द्विवेदी एवं सरपंच उर्मिला सिंह से 528000/- की राशि को बताया वसूली योग्य_

अग्रिम कार्यवाही हेतु जांच प्रतिवेदन कार्यालय जिला पंचायत अनूपपुर किया गया प्रेषित_

*अनूपपुर* अनूपपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत चुकान वार्ड क्रमांक 03 के पंच मूलचंद गुप्ता के द्वारा दिनांक-23.07.2025 को जनसुनवाई में किए गए शिकायत तथा लाल सिंह पूर्व सरपंच चुकान एवं तुलसी सिंह गोंड निवासी चुकान द्वारा दिनांक-14.07.2025 को कार्यालय में किए गए उक्त आशय के शिकायत के सम्बन्ध में मामले की जांच हेतु जनपद पंचायत स्तर पर गठित जांच टीम के अध्यक्ष जनपद पंचायत बीपीओ आदेश टोप्पो तथा एडीईओ गोविंद सिंह पैकरा द्वारा अपनी जांच के आधार पर ग्राम पंचायत चुकान के प्रभारी सचिव श्रवण द्विवेदी तथा सरपंच श्रीमती उर्मिला सिंह पर कार्यालयीन आदेशों की अवहेलना,कदाचरण,समयावधि में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने तथा राशि 528000/रु. के प्रभक्षण किए जाने के कारण दोनों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही तथा संयुक्त रूप से राशि वसूली किए जाने हेतु एक जांच प्रतिवेदन सीईओ जनपद पंचायत अनूपपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।जिसके बाद अग्रिम कार्यवाही हेतु उक्त जांच प्रतिवेदन कार्यालय जिला पंचायत अनूपपुर को भी प्रेषित कर दिया गया है।

*_सीएम हेल्पलाइन में भी दर्ज हुई थी शिकायत_*

शिकायतकर्ता मूलचंद गुप्ता निवासी चुकान के अनुसार उक्त मामले की लिखित शिकायत के साथ ही सीएम हेल्पलाइन शिकायत (क्रमांक 33483156) दिनांक-30.07. 2025 को की गई थी,किंतु जनपद पंचायत अनूपपुर के एडीईओ गोविंद सिंह पैकरा के द्वारा जांच एवं कार्यवाही का आश्वासन देकर उक्त शिकायत को बंद करवा दिया गया था,किंतु कार्यवाही नहीं होने पर एक बार पुनः उसके द्वारा सीएम हेल्पलाइन शिकायत (क्रमांक 34626258) दिनांक-26.09.2025 को दर्ज कराई गई।

_जांच अधिकारी को “जांच करोगे तो भुगतोगे” मिली धमकी_*

जांच प्रतिवेदन अनुसार उक्त जांच कार्यवाही के सम्बन्ध में जनपद पंचायत अनूपपुर के खंड पंचायत अधिकारी आदेश टोप्पो के द्वारा ग्राम पंचायत चुकान प्रभारी सचिव श्रवण कुमार द्विवेदी को तीन बार अलग-अलग क्रमशः दिनांक 12.09.2025,दिनांक 18.09.2025 एवं दिनांक 24.09.2025 में पत्र जारी कर शिकायत में उल्लेखित कार्यों से संबंधित समस्त दस्तावेज कार्यालय में उपलब्ध कराने हेतु आदेशित किया गया था,किंतु जांच प्रतिवेदन पर दर्ज जांच अधिकारी के कथन अनुसार ग्राम पंचायत चुकान प्रभारी सचिव श्रवण द्विवेदी के द्वारा दिनांक -16.09.2025 को कार्यालय में उपस्थित होकर “जांच करोगे तो भुगतोगे” की धमकी और वही,दिनांक-25.9.2025 को पुनः जारी पत्र के जवाब में कोई दस्तावेज तो नहीं सौंपा गया,लेकिन सरपंच पति के साथ कार्यालय में उपस्थित होकर आक्रोशित शब्दों में जांच अधिकारी को जांच न करने की धमकी दी गई।

*इनका कहना है कि*

मेरे द्वारा लिखित रूप के अलावा सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत किया गया था,एक बार गोविंद सिंह पैकरा द्वारा आश्वासन देकर शिकायत बंद करा दी गई थी। कार्यवाही नहीं होने पर मैने पुनः सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई।

*मूलचंद गुप्ता*

शिकायकर्ता,पंच वार्ड 03,चुकान

प्राप्त शिकायत के आधार पर उक्त मामले में हमारी जांच टीम के द्वारा जांच प्रतिवेदन वरिष्ठ अधिकारी/कार्यालय को सौंप दिया गया है।

*आदेश टोप्पो

खंड पंचायत अधिकारी

जनपद पंचायत अनूपपुर

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here