रेत का अवैध परिवहन करते पुलिस ने दो वाहन किए जब्त

0
294

अनूपपुर। रेत के अवैध उत्खनन वा परिवहन की लगातार शिकायतों के बाद कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन के निर्देशन में 15 मार्च की रात लगभग 12 बजे दो कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरबसपुर के पास से एक मिनी डंफर एवं सीतापुर बांधा के पास से एक ट्रैक्टर को रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जब्त करते हुए दोनो वाहन चालकों जिनमें सत्यपाल सिंह पिता रामराज सिंह उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम सीतापुर एवं चालक रज्जू कोल पिता सुंदर कोल उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम मानपुर नंदन टोला के खिलाफ धारा 379, 414 एवं 4/21 खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि दोनो चालको से पूछताछ तथा वाहनों के दस्तावेज प्राप्त होने के बाद दोनो ही वाहनों के मालिकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।

  मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि 17 मार्च की रात को सोन नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन किए जाने की सूचना मिलने के बाद मौके पर उपनिरीक्षक संजय खल्को एवं मंगला प्रसाद दुबे सहित अन्य पुलिस टीम को भेजा गया था। जहां रात लगभग 12.30 बजे ग्राम सीतापुर बांधा के पास मिनी डंफर (डग्गी) क्रमांक एमपी 65 जीए 1971 रेत का परिवहन करते हुए दिखी, जिसे पुलिस ने रोककर वाहन चालक रज्जू कोल से वाहन में लोड़ रेत से संबंधित दस्तावेज की मांग की गई, जहां चालक द्वारा मौके पर कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नही कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने उक्त वाहन के जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया।
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here