कचरे के ढ़ेर में मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जुटी जांच में

0
233

अनूपपुर। बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत 18 मार्च को वार्ड क्रमांक 10 कियोस्क बैंक के पास कचरे के ढेर में लगभग 40 से 45 वर्ष उम्र की अज्ञात महिला का संदिग्ध शव देखा गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। जहां सूचना मिलते ही मौके पर बिजुरी थाना प्रभारी विकास सिंह ने मौके पर पहुंच घटना स्थल सहित शव का निरीक्षण करते हुए सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद मौके पर ही डॉग स्कॉट, एफएसएल टीम सहित फिंगर प्रिंट टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। मामले की जानकारी देते हुए बिजुरी थाना प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि 18 मार्च की सुबह लगभग 10 बजे सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर घटना स्थल सहित शव का निरीक्षण  करते हुए आसपास के लोगो से महिला की शिनाख्त कराई गई। लेकिन महिला की शिनाख्त नही हो सकी है। वहीं महिला के शरीर में कोई भी चोट के निशान नही मिले है। जिसके बाद पंचनामा तैयार करते हुए शव का पीएम के लिए बिजुरी अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी बिजुरी विकास सिंह ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। जहां महिला रात के समय शराब का सेवन करते हुए दिखी थी। वहीं कुछ लोगो ने बताया कि अज्ञात महिला कुछ दिनों से बिजुरी के आसपास भींख मांगकर अपना जीवन यापन कर रही थी। फिलहाल मामले में पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलने की बात कही जा रही है।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here