सिविल सर्जन डॉ. सत्यभारती ने संभाला पदभार

0
287

अनूपपुर। म.प्र. लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय द्वारा 15 मार्च को स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सत्यभारती अवधिया को जिला चिकित्सालय अनूपपुर का सिविल सर्जन नियुक्त कर पदस्थापना का आदेश जारी किया गया था। जहां 18 मार्च को डॉ. सत्यभारती अवधिया ने जिला अस्पताल पहुंच सिविल सर्जन का पदभार ग्रहण किया गया। इसके पूर्व डॉ. एस.बी. अवधिया सिविल अस्पताल मैहर में अपनी सेवाएं दे रही थी।

जानकारी के अनुसार सिविल सर्जन डॉ. सत्यभारती अवधिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. अवधिया की धर्मपत्नी है। पदभार ग्रहण करने के दौरान डॉ. सत्यभारती ने कहा कि जिले में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। उनका कहना है कि जिला अस्पताल के चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपलब्ध कराने के साथ ही यहां की समस्याओं का अद्यतन कर उनका निराकरण करेंगे। पदभार ग्रहण करने के दौरान जिला अस्पताल में पदस्थ समस्त डॉक्टर वा अस्पताल स्टॉफ ने उनका स्वागत किया।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here