नीलगिरी की लकड़ी के अवैध परिवहन में संलिप्त ट्रक हुआ जप्त

0
273

अनूपपुर  वन परिक्षेत्र कोतमा अंतर्गत दिनांक 18.03.2024 को रात्रि 9:30 बजे मुख्य वन संरक्षक वन वृत शहडोल एल एल उइके एवं वनमंडलाधिकारी अनूपपुर श्रद्धा पेन्द्रे के कुशल मार्गदर्शन में एवं उप वनमंडलाधिकारी अनूपपुर पी के खत्री के निर्देशन में वन परिक्षेत्र कोतमा अंतर्गत ग्राम रेउला से वाहन क्रमांक UP 33 AT 7063 में लोड नीलगिरी लकड़ी का अवैध परिवहन पाए जाने तथा वाहन को छिपाकर रखे जाने पर मुखबिर तंत्र की सक्रियता से नीलगिरी लकडी लोड वाहन ट्रक 12 टायरा को पकडा गया।

मौके पर वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसके पास उक्त लकड़ियों के परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। मौके पर प्रथम दृष्टया नीलगिरी लकडी राजस्व क्षेत्र से एवं वन सीमा पी एफ 429 बीट कल्याणपुर से तीन पेड अवैध रूप से काटा जाना पाया गया है। जप्त वाहन पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है एवं जप्त वाहन को फारेस्ट कैम्पस कोतमा में लाकर खडा कराया गया है।

उक्त कार्यवाही में ए. के. निगम प्रभारी प. अ. कोतमा, राजू केवट प. स. मलगा, अभिलाष सोनी बीटगार्ड चपानी, आकाश सोनी वनरक्षक की भूमिका सराहनीय रही है।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here