छत्तीसगढ़ सीमा बार्डर के चेकपोस्ट का कमिश्‍नर एवं कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण

0
204

अनूपपुर शहडोल संभाग के कमिश्‍नर श्री बी.एस. जामोद तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष वशिष्ठ ने 20 मार्च को जिले के मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सीमा बॉर्डर पर अमरकंटक क्षेत्र के जलेष्वर मार्ग एवं धरमपानी में बने चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वषिष्ठ शर्मा, एसडीएम पुष्पराजगढ़ श्री सुधाकर बघेल, तहसीलदार श्री अनुपम पाण्डेय भी मौजूद थे।

शहडोल संभाग के कमिश्‍नर श्री बी.एस. जामोद ने चेकपोस्ट में तैनात निगरानी दलों के कार्य प्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने सभी तरह के वाहनो की सघन जांच करने के निर्देश दिए, ताकि मतदाताओं को प्रलोभित करने वाली किसी भी तरह की सामग्री या संदिग्ध वस्तुएं, सोना-चांदी, बर्तन, शराब, कपड़े, नगद राशि आदि का अवैध रूप से परिवहन नही होने पाए। भ्रमण के दौरान कमिश्‍नर एवं कलेक्टर ने मतदान केन्द्र फर्रीसेमर की मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here