अनूपपुर लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की आदर्श आचरण संहिता के दौरान यात्री एवं मालयान वाहनों के जांच अभियान के तहत 20 मार्च को जिला परिवहन अधिकारी, अनूपपुर द्वारा वाहनों की चेकिंग कार्यवाही की गई। जांच के दौरान वाहनों के पदनाम प्लेट परमिट फिटनेस बीमा पीयूसी अग्निशमन यंत्र ड्राइवर लाइसेंस मेडिकल किट एचएसआरपी नंबर प्लेट आदि की जांच की गई। कार्यवाही के दौरान 60 वाहनों की जांच की गई उनमें से 20 वाहनों से शमन शुल्क 1100 रुपये/- वसूल किया गया। वाहन चालकों को वैध दस्तावेज होने पर ही वाहन संचालित करने के निर्देश दिए गए। आरटीओ ने बताया कि नियम विरूद्ध संचालित वाहनों के विरूद्ध जांच की यह कार्यवाही निरन्तर संचालित की जाएगी तथा दोषी के विरूद्ध आवष्यक कार्यवाही नियमानुसार संस्थित की जाएगी।
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



