लोकसभा क्षेत्र शहडोल के लिए रिटर्निंग ऑफीसर के समक्ष आज हिमाद्री सिंह ने नाम निर्देशन पत्र किया दाखिल

0
237

अनूपपुर  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 16 मार्च को लोकसभा निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की गयी थी। जिसके क्रम में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 12 (अ.ज.जा.) शहडोल के रिटर्निंग ऑफीसर द्वारा 20 मार्च को चुनाव की अधिसूचना का प्रकाशन किया गया। तदानुसार 20 मार्च से नाम निर्देशन पत्र दाखिला का कार्य प्रारंभ हुआ। अभ्यर्थी या उनके प्रस्तावक 27 मार्च को अपरान्ह 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा कर सकेंगे।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा शहडोल संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफीसर आशीष वशिष्ठ के समक्ष लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 12 (अ.ज.जा.) शहडोल के लिए आज भारतीय जनता पार्टी से सम्बद्ध  हिमाद्री सिंह द्वारा अपना नामांकन प्रस्तुत किया गया।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here