*अनूपपुर* ग्राम पंचायत चुकान में तत्कालीन प्रभारी सचिव श्रवण द्विवेदी तथा सरपंच श्रीमती उर्मिला सिंह के विरुद्ध दोहरे भुगतान के मामले में जांच टीम द्वारा दिए गए जांच प्रतिवेदन के मामले में महीनों बाद संज्ञान लेते हुए कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर द्वारा दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया,जिसमें सरपंच तथा सचिव को निर्धारित समय एवं दिनांक में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने हेतु आदेशित किया गया।
*जिला पंचायत कार्यालय से जारी हुआ नोटिस*
जिला पंचायत कार्यालय अनूपपुर द्वारा पत्र क्र./1216/जि.पं./पंचा.प्रको. प्र.क्र. 147/89/2025 अनूपपुर दिनांक 01/12/2025 के माध्यम से श्रीमती उर्मिला सिंह सरपंच,ग्राम पंचायत चुकान एवं श्रवण कुमार द्विवेदी सचिव अतिक्ति प्रभार ग्राम पंचायत चुकान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।कार्यालय द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अनूपपुर का पत्र क्रमांक-1/56881/2025 व दिनांक 27.10.2025 द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि लाल सिंह पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत चुकान एवं तुलसी सिंह गोंड निवासी ग्राम पंचायत चुकान तथा शिकायतकर्ता मूलचंद गुप्ता निवासी ग्राम पंचायत चुकान के पत्रों में ग्राम पंचायत चुकान सचिव श्रवण कुमार द्विवेदी के द्वारा निर्माण पूर्व में पूर्ण हुये निर्माण कार्य जिनकी राशि तत्कालीन सरपंच एवं सचिव द्वारा भुगतान कर लिया गया था उन्ही कार्यों का दोहरे फर्जी भुगतान किये जाने की शिकायत प्राप्त हुई।उक्त शिकायत की जांच किये जाने हेतु जांच टीम गठित कर जांच शिकायत की वस्तु स्थिति अभिमत सहित प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिये गये,जांच टीम द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन द्वारा मौके पर उपस्थित होकर भौतिक साक्ष्य एवं ऑनलाईन साक्ष्यों के आधार पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है,जिसके आधार पर राशि रूपये 5,28,000/-वसूली हेतु प्रस्तावित किया गया है,जिस पर मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 89 के तहत् निर्देशित किया गया है कि उक्त के संबंध में दोनों निर्धारित दिनांक 02.12.2025 को समय 2:00 बजे उपस्थित होकर साक्ष्य और अपना जवाब प्रस्तुत करें एवं अनुपस्थिति या प्रस्तुत जबाव समाधान कारक न पाये जाने पर दोनों के विरूद्ध नियमानुसार एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।
जनपद सीईओ ने चुकान प्रभार से हटाने भेजा प्रस्ताव*
कार्यालय जिला पंचायत अनूपपुर के पत्र के अनुसार सीईओ जनपद पंचायत अनूपपुर के पत्र क्रमांक PRD/1492/2025-OOZP-ANP-COLL,1/608219/2025,दिनांक 14.11.2025 द्वारा प्रेषित प्रस्ताव एवं प्रशासनिक व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये श्रवण कुमार द्विवेदी सचिव अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत चुकान को ग्राम पंचायत चुकान के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुये रामप्रमोद केवट सचिव ग्राम पंचायत टांकी को अपने कार्य के साथ-साथ ग्राम पंचायत चुकान जनपद पंचायत अनूपपुर का अतिरिक्त प्रभार अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक सौंपा गया है।हालांकि नोटिस जारी होने से पूर्व ही प्रभारी सचिव को ग्राम पंचायत सेे हटाने के लिए जनपद सीईओ द्वारा प्रस्ताव भेजना कही न कही सवालों के घेरे में है..?



