अनूपपुर/बिजुरी* दिनांक 26.03.2024 की रात थाना बिजुरी को कोरजा रोड़ टिकरी खेरवा सुनसान मैदान में महुआ पेड़ के पास किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी होने की सूचना मिलने पर मौके पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया घटना स्थल निरीक्षण एवं शव की शारीरिक चोटों से प्रथम दृष्टया हत्या का मामला पाये जाने पर अपराध क्रमांक-93/24 धारा 302,201भा.द.वि.का कायम कर विवेचना में लिया गया था प्रकरण गंभीर व चुनौतीपूर्ण होने से मौके पर तत्काल डी.सी.सागर अति.पुलिस महानिदेशक शहडोल द्वारा मौके पर पहुंच अज्ञात मृतक एवं आरोपियों की जानकारी देने वालों को 30,000/- रूपये ईनाम की उद्घोषणा की गई थी ।उक्त प्रकरण में घटना स्थल का निरीक्षण एफएसएल टीम,फिंगर प्रिंट टीम तथा डॉग स्काड टीम शहडोल से कराने पर प्राप्त महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा एसडीओपी कोतमा के नेतृत्व में विशेष विवेचना दल गठित कर अज्ञात मृतक एवं आरोपियों की पता तलाश कराई गई जहा अज्ञात मृतक की शिनाख्त सूर्यनारायण उर्फ मिर्ची कोल पिता-कोमला कोल उम्र-20 वर्ष निवासी-ठोड़हा थाना-कोतमा के रूप में हुई।मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दिनांक 25.03.24 की रात से घर से बाहर गया तथा दिनांक 26.03.24 की रात उसका शव घटना स्थल बिजुरी के पास पाया गया,पुलिस द्वारा बारीकी से संदेहियों से पूछताछ के दौरान आरोपी दुर्योधन विश्वकर्मा पिता मंगलू विश्वकर्मा उम्र-30वर्ष, बीरन प्रसाद कोल पिता रामस्वरूप कोल उम्र-24वर्ष,उमेश उर्फ छोटू कोल पिता-रामस्वरूप कोल उम्र-20वर्ष,मदन चौधरी पिता-लाला प्रसाद चौधरी उम्र-28वर्ष,राकेश चौधरी पिता-सुरेश चौधरी उम्र-20वर्ष सभी निवासी-ठोड़हा थाना-कोतमा के द्वारा खुलासा किया गया कि मृतक मिर्ची उर्फ सूर्यनारायण कोल अपने पैसे का दिखावा करता था,अपने दोस्तों की गरीबी का मजाक उड़ाता था जिससे उपरोक्त आरोपी मृतक से रंजिश रखते थे,दिनांक 25.03.24 को मृतक द्वारा आरोपी छोटू उर्फ उमेश कोल के साथ मारपीट का मजाक बनाया गया इसके साथ ही मृतक सूर्यनारायण के सामने मृतक के जीजा आनन्द के द्वारा छोटू उर्फ उमेश कोल के साथ मारपीट कर दी गई,जिससे नाराज होकर आरोपियों द्वारा मृतक की हत्या करने की योजना बनाई गई जिसमें मृतक को बिजुरी से बाहर सुनसान मैदान का चयन किया तथा मिर्ची उर्फ सूर्यनारायण कोल को उक्त स्थान पर बातचीत के बहाने ले जाकर उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाईल छीन लिया एवं उसके कपड़े पलट दिये पाँचों आरोपियों द्वारा लकड़ी,राड,पत्थर,ईंटों के साथ बियर की बोतल को फोड़कर उससे मारकर गम्भीर चोटें पहुँचाकर उसकी हत्या कर दी उसकी पहचान बताने वाले दस्तावेज और मोबाईल को अपने साथ मृतक की पहचान छुपाने की नियत से अपने साथ ले जाया गया जो मोबाईल,दस्तावेज,घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल एवं हत्या के प्रयुक्त हथियार आरोपियों के कब्जे से जप्त किया गया है और उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।आरोपी दुर्योधन विश्वकर्मा के विरूद्ध थाना कोतमा में अप.क्र.11/10 धारा 363,366,376 भा.द.वि एवं अप.क्र.-296/15 धारा-379 भा.द.वि.का पंजीबद्ध किया गया है।प्रकरण के खुलासे में निरीक्षक सुन्द्रेश मरावी थाना कोतमा,निरीक्षक अमर वर्मा थाना रामनगर,निरीक्षक राकेश उइके थाना भालूमाड़ा,उप निरीक्षक सुमित कौशिक चौकी फुनगा,निरीक्षक विकास सिंह थाना प्रभारी बिजुरी एवं थाना बिजुरी के उप निरीक्षक सोने सिंह परस्ते,उप निरीक्षक यू.एन.मिश्रा, सउनि प्रदीप अग्निहोत्री,उदय प्रसाद प्रजापति,कमलेश तिवारी,कमलेश शुक्ला,रविकरण पयासी,विपिन बिहारी राय,आरक्षक लक्ष्मण दांगी,नरेन्द्र जाट,देवेन्द्र तिवारी,धर्मेन्द्र यादव,रवि सिंह,चालक आरक्षक अनिल मरावी तथा सायबर सेल अनूपपुर से प्र.आर.राजेन्द्र अहिरवार, संतोष यादव,राजदेव सिंह,राकेश चौहान की उल्लेखनीय भूमिका रही ।
अनुपपुर पुलिस ने युवक की जघन्य हत्या का किया खुलासा
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



