आमने सामने कार्यक्रम में शामिल हुई कौन बनेगा करोड़पति प्रतियोगी कविता पारखे
सद्भावना मंच सदस्यों से साझा किए अपने अनुभव
खंडवा।सद्भावना मंच के बहुचर्चित कार्यक्रम आमने सामने में कौन बनेगा करोड़पति की प्रतियोगी कविता पारखे शामिल हुईं।
सद्भावना मंच सदस्य कमल नागपाल ने बताया कि खंडवा निवासी जिला न्यायालय में सेवारत कविता पारखे ने हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में 12.5 लाख रुपए की धनराशि जीतकर खंडवा का परचम फहराया और अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय दिया।कार्यक्रम में संस्थापक प्रमोद जैन ने बधाई देते हुए उनका स्वागत सम्मान करते हुए कहा कि खंडवा प्रतिभाओं का गढ़ है।अंत में कई सदस्यों ने उनसे प्रतियोगी से जिज्ञासावश प्रश्न भी पूछे। इस अवसर पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, डॉ जगदीशचंद्र चौरे, पारखे, त्रिलोक चौधरी,सुनील सोमानी,अर्जुन बुंदेला,सुरेन्द्र गीते,गणेश भावसार,प्रियंक पाठक,एन के दवे,योगेश गुजराती, कैलाश शर्मा ,कमल नागपाल,सुनील सोमानी,राजा शर्मा, संतोष सोनी,अशोक पारवानी,तरुण दुबे, गीते,मुरली कोडवानी,राधेश्याम शाक्य,विजया द्विवेदी,रूपल भदरेले,सुभाष मीणा, आकांक्षा सिसोदिया आदि उपस्थित रहे।
आमने सामने कार्यक्रम में शामिल हुई कौन बनेगा करोड़पति प्रतियोगी कविता पारखे
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



