ग्राम बैरीबांध (जमुड़ी) स्थित राजकुमार गोस्वामी के अवैध क्लीनिक के संचालन पर लगा प्रतिबंध 

0
214

अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशानुसार जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा आज ग्राम बैरीबांध (जमुड़ी) अमरकंटक मुख्य मार्ग पर स्थित राजकुमार गोस्वामी के अवैध क्लीनिक पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में डी.एच.ओ.-1 डॉ. एस. सी. राय, प्रमुख खण्ड चिकित्सा अधिकारी विकासखण्ड अनूपपुर डॉ. धनीराम सिंह श्याम, डी. एच. ओ.-2 डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि राजकुमार गोस्वामी द्वारा अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन किया जा रहा था, जिसमें मरीजों को भर्ती करने की सुविधा पलंग तथा पैथालॉजी जांच की सुविधाएं संचालित थी। विभिन्न प्रकार की अवैध रूप से खरीदी हुई एलोपैथिक दवाईयां, बाटल, सिरिंज, एन्टीबायोटिक एवं पैथालॉजी जांच से संबंधित सामग्री निरीक्षण दल द्वारा जप्त की गयी। संबंधित क्लीनिक के बाहर उक्त अवैध क्लीनकि के संचालन पर प्रतिबंध लगाते हुये नोटिस चस्पा किया गया। निरीक्षण के दौरान क्लीनिक संचालक उपस्थित नहीं पाया गया।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here