धान के अवैध परिवहन को रोकने कलेक्टर ने स्थापित किए चेक पोस्ट

0
52

अनूपपुर 11 दिसम्बर 2025/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने अंतर्राज्यीय सीमा से लगे हुए मार्गों पर चेकपोस्ट/नाका स्थापित कर इन नाकों पर चेकिंग/निगरानी दल की ड्यूटी लगाई है। जिसमें पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड हेतु कृषि उपज मण्डी अनूपपुर/जैतहरी के प्रभारी सचिव बालगोविन्द कोल मो.नं. 8349832783 को नोडल अधिकारी बनाया गया है। पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत जालेश्वर चेकपोस्ट पर वन रक्षक हरिलाल प्रजापति मो.नं. 7999531818 की ड्यूटी सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक तथा वनपाल श्री चैन सिंह मरावी मो.नं. 9302663323 की ड्यूटी शाम 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक एवं उप निरीक्षक बी.एल. गालिया मो.नं. 934009565 की ड्यूटी रात्रि 12 बजे से सुबह 8 बजे तक लगाई गई है। इसी तरह पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत बिजौरी नाका पर वनपाल नरेन्द्र सिंह धुर्वे मो.नं. 9340613881 की ड्यूटी सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक तथा वनरक्षक  उदय धुर्वे मो.नं. 8839189432 की ड्यूटी शाम 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक एवं वनरक्षक दिव्यदास सोनवानी मो.नं. 9926059966 की ड्यूटी रात्रि 12 बजे से सुबह 8 बजे तक लगाई गई है। पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत कबीर चबूतरा नाका पर उप वनक्षेत्रपाल  धनीराम रौतेल मो.नं. 9174527028 की ड्यूटी सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक तथा वनरक्षक धरम सिंह मरावी मो.नं. 9340754317 की ड्यूटी शाम 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक एवं वनरक्षक अजीत सिंह बघेल मो.नं. 7067985847 की ड्यूटी रात्रि 12 बजे से सुबह 8 बजे तक लगाई गई है।

कोतमा विकासखण्ड हेतु कृषि उपज मण्डी अनूपपुर के सहायक उप निरीक्षक संजय यादव मो.नं. 7067738357 को नोडल अधिकारी बनाया गया है। कोतमा विकासखण्ड अंतर्गत कनई टोला नाका पर वनरक्षक सुनील बैगा मो.नं. 9131140957 की ड्यूटी सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक तथा वनरक्षक अनिल केवट मो.नं. 9907851525 की ड्यूटी शाम 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक एवं वनरक्षक कुंवर सिंह परस्ते मो.नं. 9685665180 की ड्यूटी रात्रि 12 बजे से सुबह 8 बजे तक लगाई गई है।

जैतहरी विकासखण्ड हेतु कृषि उपज मण्डी अनूपपुर के सहायक उप निरीक्षक सौरभ मिश्रा मो.नं. 7014021615 को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जैतहरी विकासखण्ड अंतर्गत वेंकटनगर नाका पर वनरक्षक पंकजराज शक्तेल मो.नं. 7489810420 की ड्यूटी सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक तथा वनपाल शिवचरण पुरी मो.नं. 6264671435 की ड्यूटी शाम 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक एवं वनरक्षक भीखम प्रसाद कोल मो.नं. 7987930503 की ड्यूटी रात्रि 12 बजे से सुबह 8 बजे तक लगाई गई है।

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि नोडल अधिकारी भ्रमण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि चेकपोस्ट/नाका पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी द्वारा निगरानी की जा रही है कि नही एवं अनुविभागीय अधिकारी इसकी मॉनीटरिंग करेंगे।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here