*अनूपपुर* एसईसीएल जमुना कोतमा क्षेत्र अंतर्गत रीजनल अस्पताल भालूमाड़ा में पदस्थ वार्ड बॉय गणेश मलिक पर आवास दिलाने के नाम पर हजारों रुपयों की ठगी करने और बाद में जबरन नोटिस के नाम पर आवास खाली कराने का गंभीर आरोप पीड़ित द्वारा लगाया है।
मामले में पीड़ित राजेंद्र सोनी एवं उनकी पत्नी रीना पनिका ने संपदा अधिकारी एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।आवेदक के अनुसार उनका परिचय भालूमाड़ा रीजनल हॉस्पिटल के वार्ड बॉय गणेश मलिक से कई वर्षों से था,अप्रैल 2025 में गणेश मलिक ने जमुना स्थित आवास क्रमांक-DSA/289 दिलाने के एवज में कुल 20 हजार रुपये की मांग की गई, पहले 10 हजार रुपये नकद लिए गए और शेष 10 हजार बाद में देने की बात कही गई।आरोप है, कि इसके बाद उक्त आवास के मेंटेनेंस के नाम पर भी 40 हजार रुपये खर्च करवा लिए गए।
आवेदक का कहना है कि बाद में गणेश मलिक ने आवास किसी अन्य के नाम आवंटित कराने का भरोसा दिया,लेकिन कुछ समय बाद उसने उक्त आवास अपने किसी रिश्तेदार के नाम आवंटित करवा लिया और शेष राशि नहीं देने पर आवास खाली कराने की धमकी देने लगा।अंततः 19 नवंबर 2025 को आवास खाली कराने का नोटिस भी जारी कर दिया गया।
आवेदक का आरोप है कि गणेश मलिक द्वारा धोखा देकर लिए गए 10 हजार तथा मेंटेनेंस में खर्च कराए गए 40 हजार कुल 50 हजार रुपये लिए गए जिसे वापस दिलाए जाएं जाने के साथ ही आरोपी वार्ड बॉय के खिलाफ विभागीय एवं आपराधिक कार्रवाई की मांग की गई है,ताकि भविष्य में किसी अन्य व्यक्ति इस तरह की ठगी का शिकार न बना पाए।
आवेदक द्वारा उक्त मामले की शिकायत संपदा अधिकारी अजय कुमार के साथ ही क्षेत्रीय महाप्रबंधक प्रभाकर राम त्रिपाठी,थाना प्रभारी भालूमाड़ा,सुरक्षा प्रभारी एसईसीएल जमुना-कोतमा क्षेत्र एवं एचएमएस के अध्यक्ष श्रीकांत शुक्ला व श्रमिक यूनियनों को भी भेजी गई है,जिसके बाद सभी की निगाहें जमुना-कोतमा एसईसीएल प्रबंधन और पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।



