धीरेन्द्र सिंह ‘मिंटू’ के भाजपा पसान मंडल अध्यक्ष बनने पर लोगों ने दी बधाई

0
480

*अनूपपुर* भारतीय जनता पार्टी के पसान नगर मंडल के युवा नेता धीरेन्द्र सिंह ‘मिंटू’ को सर्वसम्मति से पसान मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संगठन में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति को संगठन की मजबूती और युवाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा हैधीरेन्द्र सिंह ‘मिंटू’ लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय रहते हुए जनसेवा और संगठनात्मक कार्यों में अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं।उनके नेतृत्व में मंडल को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस अवसर पर पसान नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी,उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मिंटू के नेतृत्व में भाजपा की नीतियां जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचेंगी।साथ ही नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को पार्टी पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here