- *कोतमा* वनपरिक्षेत्र कोतमा द्वारा 06.04.2024 अवैध उत्खनन परिवहन एवं अवैध वन अपराधो पर वनमंडलाधिकारी अनूपपुर श्रद्धा पन्द्रे के मार्ग दर्शन में दिनांक 06.04.2024 को गस्ती के दौरान एक ट्रक वाहन क्रमांक CG17KZ6555 को नीलगिरी लकडी बिना टी पी के परिवहन करने के दौरान ग्राम आमाडाड में पकडा गया।जप्त वाहन नारायण दास चांडा निवासी जगदलपुर जिला बस्तर (छ.ग.) तथा वाहन चालक राजिम पिता सुन्दर बत्रा निवासी बेलगाव जिला कोरापुर(उडीसा) निवासी होना बताया गया है।जप्ती के समय वाहन चालक के पास नीलगिरी लकडी के परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए हैं। बिना दस्तावेज के परिवहन करते पाए जाने पर वाहन फारेस्ट कैम्पस कोतमा में लाकर खडा कराया गया है।जप्त नीलगिरी लकडी लोड ट्रक वाहन का नियमानुसार कार्यवाही किया जा रहा है।उक्त कार्यवाही मे ए.के.निगम उपवनक्षेत्रपाल,दादूराम कुशवाहा बीटगार्ड मलगा,तुलसीदास नापित प.स.राजनगर,बृजेश गुप्ता बीटगार्ड चुकान,राघवेन्द्र तिवारी बीटगार्ड पौराधार की भूमिका सराहनीय रही है।
नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।



