नवपदस्थ कोतमा रेंजर की अवैध परिवहन पर कार्यवाही*

0
249

*कोतमा* वनपरिक्षेत्र कोतमा 10.04.2024 अवैध उत्खनन परिवहन एवं अवैध वनअपराधो पर लगाम लगाने हेतु मुख्यवनसंरक्षक वनवृत शहडोल एवं वनमंडलाधिकारी अनूपपुर के मार्गदर्शन तथा निर्देशानुसार वनपरिक्षेत्र कोतमा टीम द्वारा आज दिनांक 10.04.2024 को गस्ती के दौरान एक ट्रेक्टर वाहन क्रमांक MP65AA3904 को नीलगिरी लकडी बिना टी पी के परिवहन करने के दौरान ग्राम लहसुई कैम्प के पास पकडा गया।जप्ती के समय वाहन चालक के पास नीलगिरी लकडी के परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए हैं। बिना वैध दस्तावेज के परिवहन करते पाए जाने पर वाहन फारेस्ट कैम्पस कोतमा में लाकर खडा कराया गया है।जप्त नीलगिरी लकडी लोड ट्रेक्टर वाहन का नियमानुसार कार्यवाही किया जा रहा है।उक्त कार्यवाही मे हरीश तिवारी वनपरिक्षेत्राधिकारी कोतमा, ए के निगम उपवनक्षेत्रपाल,हरीश अहिरवार बीटगार्ड कल्याणपुर,बृजेश गुप्ता बीटगार्ड चुकान, राघवेन्द्र तिवारी बीटगार्ड पवराधार,शंकरदीन द्विवेदी बीटगार्ड दैखल,रामसजीवन यादव स्थायी कर्मी व वाहन चालक अमन की भूमिका सराहनीय रही है।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here