*कोतमा* कोतमा नगर अंतर्गत संचालित विभिन्न प्राइवेट स्कूलों की मनमानी संबंधी सोशल मीडिया पर चल रही शिकायतों पर कलेक्टर अनूपपुर के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी (डी. ई.ओ.) अनूपपुर आर एस धुर्वे ने संज्ञान लेते हुए दिनाँक 10.04.2024 को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोतमा पहुंच कर विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बी.ई.ओ.) कोतमा आर.के. मिश्रा की उपस्थिति में अभिभावकों द्वारा उनके समक्ष उपस्थित होकर लिखित ज्ञान सौंप कर सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल कोतमा व नगर के अन्य प्राइवेट विद्यालयों द्वारा की जा रही मनमानी जैसे, NCERT पाठ्यक्रम से पृथक विभिन्न पब्लिशर की ऊँचे दाम की किताबें चलाना, विद्यालय समिति में किसी भी अभिभावक को शामिल नहीं किया जाना, पालक शिक्षक संघ का गठन न किया जाना, शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइंस का पालन न किये जाने संबंधी शिकायतों का लिखित ज्ञापन उन्हें सौंपकर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमे जिला शिक्षा अधिकारी धुर्वे द्वारा अभिभावकों को आश्वासन दिया गया किया कि शासन द्वारा समय समय पर जारी दिशा निर्देशों का पालन न करने वाले, मनमानी पुस्तकें चलाने वाले, बच्चों से मनमानी फीस वसूलने वाले, पालक शिक्षक संघ का गठन न करने वाले विद्यालयों का मेरे द्वारा स्वयं निरीक्षण किया जावेगा एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता व मनमानी पाए जाने पर विद्यालय प्रबंधन पर कार्यवाही करने हेतु कहा।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा यह भी आश्वासन दिया गया कि जल्द ही मेरे द्वारा सेंट जोसफ स्कूल कोतमा में स्कूल प्रबंधन व अभिभावकों की बैठक का आयोजन कराकर अभिभावकों की शिकायतों के अनुरूप जांच की जाएगी व विद्यालय प्रबंधन के समस्त रिकॉर्ड चेक किये जायेंगे। विद्यालय प्रबंधन किसी भी प्रकार से अभिभावकों से मनमानी फीस नहीं वसूल सकता और ना ही शासन के दिशा निर्देश के विपरीत कोई कार्य कर सकता है।



