अवैध परिवहन पर डीएफओ अनूपपुर की कार्यवाही

0
1290

*कोतमा* अवैध उत्खनन परिवहन एवं अवैध वन अपराधो पर लगाम लगाने हेतु मुख्य वनसंरक्षक वनवृत शहडोल एवं वनमंडलाधिकारी अनूपपुर के मार्गदर्शन तथा उपवनमंडलाधिकारी अनूपपुर के निर्देशानुसार वन परिक्षेत्र कोतमा की टीम द्वारा दिनांक 11/04/2024 को गस्ती के दौरान एक ट्रेक्टर वाहन क्रमांक MP65 AA0588 को रेत के अवैध परिवहन करने के दौरान ग्राम पकरिहा में पकडा गया।वाहन मालिक व चालक द्वारा अपना नाम विजय कुमार साहू निवासी ग्राम पकरिहा थाना कोतमा बताया गया।जप्ती के समय वाहन चालक के पास के परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए हैं बिना वैध दस्तावेज के अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर वाहन फारेस्ट कैम्पस कोतमा में लाकर खडा कराया गया जप्त रेत लोड ट्रेक्टर वाहन पर नियमानुसार कार्यवाही वन विभाग द्वारा की जा रही है।उक्त कार्यवाही मे श्रद्धा पन्द्रे वनमंडलाधिकारी अनूपपुर,हरीश तिवारी वन परिक्षेत्राधिकारी कोतमा, ए के निगम उपवनक्षेत्रपाल,कमला प्रसाद वर्मा वनपाल प.स.बुढार,बिहारी लाल रजक बीटगार्ड सकोला,बैगा वनरक्षक वनमंडल दक्षिण शहडोल व चालक रूपशाह बैगा की भूमिका सराहनीय रही है।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here