*कोतमा* वन परिक्षेत्र कोतमा की टीम द्वारा दिनांक 14/04/2024 को अपने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में प्राप्त सर्च वारंट के आधार पर जियत लाल पिता भैयालाल यादव निवासी ग्राम कोटमी,थलला प्रजापति पिता प्रीतम प्रजापति निवासी ग्राम कोटमी व मझलु केवट पिता परभू केवट निवासी ग्राम कोटमी के घर व बाड़ी में विधिवत सर्च किया गया।सर्च के दौरान कर्मचारियों के द्वारा मकान व बाड़ी में प्रवेश का पंचनामा तैयार कर प्रवेश किया गया तथा नियमानुसार मौके से प्राप्त साल एवं सागौन प्रजाति की लकड़ियों, चिरान काष्ठ व औजारों की जप्ती की कार्यवाही की गई।
इस दौरान परिक्षेत्र कोतमा के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों के द्वारा परिक्षेत्र सहायक वृत्त लतार अंतर्गत वनरक्षक नाका पडौर में 05-06 वर्षों से अवैध कब्जा कर निवासरत राजकुमार पिता प्यारेलाल यादव निवासी ग्राम कोटमी को कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद भी उनके द्वारा नाका रिक्त न करने पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए वनरक्षक नाका पडौर में मौजूद रानी यादव पति राजकुमार यादव को समझाइश दी गई व उनके द्वारा सहमति व्यक्त करने पर स्वयं शासकीय आवास को रिक्त किया गया तदोपरांत विभाग द्वारा अपने अधिकार में लेकर अपना ताला लगाया गया।अब वर्तमान में पूर्व काबिज व्यक्ति का उक्त शासकीय आवास में कोई सामान या कब्जा नहीं है।
उपरोक्त समस्त कार्यवाही के दौरान हरीश तिवारी वन परिक्षेत्राधिकारी कोतमा,जे.डी.धार्वे परिक्षेत्र सहायक कोतमा,विनोद मिश्रा परिक्षेत्र सहायक लतार,तुलसीदास नापित परिक्षेत्र सहायक राजनगर,राजू केवट परिक्षेत्र सहायक मलगा व परिक्षेत्र कोतमा के समस्त बीटगार्ड रमेश अहिरवार,हरीश अहिरवार,अभिलाष सोनी,उत्तम सिंह, सोमपाल सिंह,कुशल मानिकपुरी, मनोज चौधरी,बिहारीलाल रजक, शंकरदीन द्विवेदी,आकाश सोनी, शिवकुमार साहू,मनोज उपाध्याय, पंकज राज सकतेल,राघवेंद्र तिवारी, रामस्वरूप सिंह,विजय नारायण कोल, बृजेश गुप्ता,महिला कर्मचारी सोमवती चंद्रा एवं सुरक्षा श्रमिकों की भूमिका सराहनीय रही।



