*अनूपपुर* वनअपराधो पर लगाम लगाने हेतु विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार वनपरिक्षेत्र जैतहरी अंतर्गत टास्क फोर्स वनमंडल दक्षिण शहडोल,वनपरिक्षेत्र जैतहरी व वनपरिक्षेत्र कोतमा की संयुक्त टीम द्वारा आज सुबह गस्ती के दौरान दो ट्रेक्टर वाहन को रेत के अवैध परिवहन करने के दौरान ग्राम छकडिया(महुदा) में पकडा गया पूछताछ के दौरान वाहन चालकों द्वारा रेत सोनमौहरी से लाना बताया गया साथ ही वाहन जप्ती के समय वाहन चालकों के पास रेत के परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए हैं जानकारी मांगने पर ट्रेक्टर क्रमांक MP18AA4495 वाहन मालिक मनोज राठौर,चालक तेज सिंह उर्फ छोटू निवासी सोनमौहरी तथा ट्रेक्टर क्रमांक MP65AA4375 वाहन मालिक अश्वनी राठौर चालक रामप्रसाद बैगा निवासी सोनमौहरी बताया गया बिना वैध दस्तावेज के परिवहन करते पाए जाने पर वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नियमानुसार जप्ती की कार्यवाही करते हुए वाहनो को फारेस्ट कैम्पस जैतहरी में ले जाकर खडा कराया गया।
उक्त कार्यवाही के दौरान टास्क फोर्स टीम दक्षिण वनमंडल शहडोल के प्रभारी कमला वर्मा वनपाल प.स.बुढार,जे.पी.मौर्य कार्यवाहक वनपाल,वनपरिक्षेत्राधिकारी जैतहरी/अनूपपुर स्वर्ण गौरव सिंह,विवेक मिश्रा वनक्षेत्रपाल,हरीश तिवारी वनपरिक्षेत्राधिकारी कोतमा,ए.के. निगम उपवनक्षेत्रपाल,आर एस सिकरवार प.स. जैतहरी उपस्थित रहे।



