*कोतमा* वनपरिक्षेत्र कोतमा अवैध उत्खनन परिवहन एवं अवैध वन अपराधो पर लगाम लगाने के उद्देश्य से
वनपरिक्षेत्र कोतमा अंतर्गत बीट सकोला की रात्रिकालीन गस्ती दौरान दिनांक 23/04/2024 को दो नीलगिरी लकड़ी लोड माजदा वाहन को अवैध परिवहन करने के दौरान पकडा गया है।माजदा(मिनी ट्रक टाटा) वाहन क्रमांक MP08 GA3760 चालक जगन्नाथ सोनवानी निवासी अमरपुर जिला जी.पी.एम.(छ.ग.) वाहन मालिक राहुल मिश्रा निवासी कटनी तथा माजदा वाहन क्रमांक CG10 AL4844 वाहन चालक चंदन प्रजापति निवासी पेन्ड्रा कुडकई जिला जीपीएम (छ.ग.) वाहन मालिक लखन प्रजापति निवासी पेन्ड्रा जिला जीपीएम (छ.ग.)बताया गया।दोनो वाहनों को जप्त कर वाहन फारेस्ट कैम्पस कोतमा में खड़ा कराते हुए तथा नियमानुसार अवैध परिवहन के तहत कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही के दौरान हरीश तिवारी वन परिक्षेत्राधिकारी कोतमा,ए.के.निगम उपवनक्षेत्रपाल,बिहारी लाल रजक बीटगार्ड सकोला,कुशल प्रसाद मानिकपुरी बीटगार्ड हरद,राघवेन्द्र तिवारी बीटगार्ड पौराधार एवं अंशकालिक सुरक्षा श्रमिक बुद्धसेन सिंह की भूमिका सराहनीय रही है।



