बिजुरी में 90 बोरी अवैध कोयला परिवहन करते पिकअप वाहन जप्त,चोरी सहित अन्य धाराओ पर कार्यवाही

0
230

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा जिले में चोरी की सूचना पर त्वरित कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।जिसके अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी कोतमा के निर्देशन में बिजुरी पुलिस द्वारा दिनांक 17/12/2025 को अवैध कोयला परिवहन करते पिकअप वाहन को जप्त कर कार्यवाही की गयी।

दिनांक 16.12.25 की रात्रि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन क्र. एमपी65 जीए1060 मे चोरी का कोयला लेकर बिजुरी तरफ से मौहरी की तरफ जाने वाला है मुखबिर की सूचना पर थाने के स्टाप की मदद से संदेही पिकअप वाहन को रोककर वाहन की तलाशी ली गयी जिसमें 90 बोरियो मे कुल 1580 किलोग्राम अवैध कोयला बरामद हुआ, जिस पर पिकअप वाहन चालक वीरेन्द्र पाण्डेय पिता जगदीश पाण्डेय उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम मौहरी से कोयले एवं परिवहन के संबंध मे दस्तावेज चाहे गये जिसके कोई वैध दस्तावेज नही मिला, जिस पर पिकअप वाहन को विधिवत जप्त किया जाकर थाना सुरक्षार्थ खडा किया गया। वाहन चालक वीरेन्द्र पाण्डेय पिता जगदीश पाण्डेय उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम मौहरी तथा वाहन स्वामी सागर मिश्रा पिता जमुना प्रसाद मिश्रा उम्र 32 वर्ष निवासी मौहरी थानगांव थाना बिजुरी के विरुद्ध अपराध क्र 422/25 धारा 303(2) बीएनएस 4/21 खनिज अधिनियम का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here