0
489

*कोतमा* जिला कलेक्टर तथा जिला पंचायत सीईओ के निर्देशानुसार 01 मई से 31 मई तक संपूर्ण जिले में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान समर कैंप का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग की देखरेख में किया जाना है।इसी तारतम्य में आज दिनांक 01मई 2024 को संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल कोतमा में भी ”समर कैंप“ का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में न्यायिक न्यायाधीश रविंद्र शिल्पी और अर्जुन पुरस्कार विजेता ओंकार सिंह (भारतीय निशानेबाज) उपस्थित रहे।दोनों मुख्य अतिथियो की उपस्थिति में स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत और स्वागत नृत्य करने के उपरांत समर कैंप के आरंभ की घोषणा की गई।समर कैंप में उपस्थित दोनो ही मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और प्रेरणा स्वरूप आशीर्वाद वचन प्रस्तुत किया साथ ही छात्र छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए मुख्य अतिथियों का अभिभाषण लाभदायक रहा।विद्यालय द्वारा समस्त छात्र छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद,व्यायाम, योग,आर्ट एंड क्राफ्ट,नृत्य जैसे और विभिन्न क्रियाकलापो का आयोजन किया जा रहा है,ताकि बच्चों के बौद्धिक और शारीरिक क्षमता का विकास हो सके।माना जा रहा है कि इस संपूर्ण जिले तथा कोतमा क्षेत्र में प्रथम बार ऐसा प्रयास किया गया है, ताकि छात्राओं का मानसिक और शारीरिक विकास हो सके।छात्र छात्राओं में इस प्रकार के उत्साहवर्धन हेतु विद्यालय की प्रिंसिपल सिस्टर संगीता प्रिया और विद्यालय के बाकी समस्त स्टाफ का प्रमुख योगदान रहा है।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here