ग्रीष्मकालीन समर कैम्प की सामूहिक योगाभ्यास से हुई शुरुआत

0
846

अनूपपुर / जिले के सभी विकासखण्डों में आज ग्रीष्मकालीन समर कैम्प की शुरुआत की गई। प्रातःकाल सामूहिक योगाभ्यास, पीटी से कार्यक्रम का आगाज किया गया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर वशिष्ठ एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा के दिशानिर्देशानुसार समर कैम्प में विविध खेलों के आयोजन हेतु खेल प्रशिक्षकों की तैनातगी की गई है। जिले के जैतहरी विकासखण्ड अंतर्गत अमलाई कालरी स्टेडियम, पटनाकला मैदान, चचाई स्टेडियम, मेड़ियारास मैदान, मेकल क्लब खेल परिसर, उत्कृष्ट विद्यालय अनूपपुर के मैदान व एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के खेल मैदान, उत्कृष्ट जैतहरी स्कूल के खेल मैदान में तथा अनूपपुर विकासखण्ड अंतर्गत राजनगर स्टेडियम, भालूमाड़ा स्टेडियम, जमुना कालरी स्टेडियम तथा बैडमिन्टन हाल में इसी प्रकार विकासखण्ड कोतमा में लहसुई स्टेडियम कोतमा, बिजुरी स्कूल मैदान, विकासखण्ड पुष्पराजगढ़ में क्रीड़ा परिसर मैदान में, भेजरी मैदान, लखौरा मैदान, करपा मैदान में खेल विधाओं का आयोजन किया जा रहा है। समर कैम्प में 31 मई तक खेलकूद, सांस्कृतिक, चित्रकला व मनोरंजक खेलों का आयोजन किया जाएगा। इस क्रम मे आज सुबह6 बजे जिला खेल परिसर मे व्हालीवाल कराटे खेल का शुभारम्भ किया गया इस कार्यक्रम मे जिला व्हालीवाल संघ के अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा, मो नईम मंसूरी एस शानुल हक महेन्द्र सिंह पीटीआई मनीष सिंह सनबीम स्कुल धनीराम पीटीआई भारत ज्योती स्कूल कु रुपाली जायसवाल कराटे कोच बाल मुकुन्द सिंह राम भुवन त्रिपाठी राम सिंह सिनियर खिलाडी उपस्थित थे कार्यक्रम का आयोजन मे रामचन्द्र जिला खेल प्रशिक्षक,अजय मंडलोई का भी सहयोग रहा खेल और युवा कल्याण विभाग का सहयोग रहा। समर कैम्प में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग के खेल प्रशिक्षकों, पीटीआई द्वारा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here