*अनूपपुर* जिले में लगातार मौसम में हो रहे परिवर्तन एवं बढ़ती ठंड को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के मद्देनज़र जिला शिक्षा अधिकारी अनूपपुर द्वारा स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया गया है।यह आदेश 05 जनवरी 2026 से तत्काल प्रभावशील होगा।
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय,मान्यता प्राप्त सीबीएसई,आईसीएसई एवं नवोदय विद्यालय जो दो पालियों में संचालित हो रहे हैं,उनके संचालन समय में बदलाव किया गया है।
प्रथम पाली का संचालन समय सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक रहेगा।द्वितीय पाली का संचालन समय दोपहर 01 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।वहीं जो विद्यालय एक पाली में संचालित हो रहे हैं, उनका संचालन समय सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक रहेगा।
साथ ही आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय विद्यार्थियों को ठंड से होने वाली परेशानी एवं जोखिम को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।उक्त आदेश को कलेक्टर महोदय द्वारा अनुमोदन प्राप्त है।जिला शिक्षा अधिकारी तुलाराम आर्मो ने समस्त संबंधित अधिकारियों,विद्यालय प्रमुखों एवं शैक्षणिक संस्थानों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।



