अनूपपुर/वेंकटनगर।वेंकटनगर ग्राम के प्रतिष्ठित नागरिक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दादा भाई लाल गया प्रताप सिंह परिहार का 85 वर्ष की आयु में रविवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही वेंकटनगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।
स्व.परिहार का अंतिम संस्कार सोमवार सुबह 10 बजे अलान नदी घाट पर किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
निधन का समाचार मिलते ही पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, जैतहरी से देवेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय राठौर, वेंकटनगर से धीरेन्द्र सिंह, जहांगीर अहमद, सतीश सिंह, योगेंद्र सिंह, सुदेश शुक्ला, राजेंद्र दुबे, ज्ञानेंद्र दुबे, बालेन्द्र दुबे, विपेंद्र दुबे, पुष्पेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, विपेंद्र सिंह, जितेंद्र सोनी, अनिल सोनी, इलियास अहमद, वेदप्रकाश ओझा, प्रदीप मांझी, राजू श्याम सहित बड़ी संख्या में ग्राम एवं आसपास के लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।स्व.लाल गया प्रताप सिंह परिहार को उनके सामाजिक योगदान, सरल स्वभाव एवं जनसेवा के लिए सदैव स्मरण किया जाएगा। उनके निधन से क्षेत्र ने एक अनुभवी एवं जनप्रिय व्यक्तित्व खो दिया है।



