*जिले में घरेलू एवं सामुदायिक शौचालयों की सफाई के लिए “स्‍वच्‍छता साथी – वॉश ऑन व्हील (SS-WOW)” सेवा प्रारंभ* 

0
45

अनूपपुर/ प्रभारी कलेक्टर अर्चना कुमारी ने जिले के समस्त अधिकारियों को कहा है कि जिले में स्थित सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई एवं रख-रखाव सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा “स्‍वच्‍छता साथी – वॉश ऑन व्हील (SS-WOW)” सेवा प्रारंभ कर दी गई है। यह सेवा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है। इस सेवा के अंतर्गत ग्रामीणजन मोबाइल एप के माध्यम से अपने घरेलू एवं संस्‍था प्रमुख संस्‍थागत शौचालयों की साफ-सफाई हेतु मांग कर सकते हैं। मांग दर्ज होने के उपरांत संबंधित ग्राम पंचायत एवं स्वच्छता साथी द्वारा निर्धारित समय-सीमा में सफाई कराई जाएगी। सेवा का उपयोग करने हेतु नागरिक गूगल प्ले स्टोर से WOW एप डाउनलोड कर सकते हैं। एप में लॉगिन कर नाम, मोबाइल नंबर, ओटीपी सत्यापन के पश्चात जिला, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत का चयन कर सफाई सेवा हेतु अनुरोध किया जा सकता है। प्रत्येक सामुदायिक शौचालय की सफाई हेतु 200 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। यह राशि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भुगतान की जाएगी। प्रभारी कलेक्टर ने जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों, पंचायतों एवं नगरीय निकायों को निर्देश दिए हैं कि इस सेवा का अधिकतम प्रचार-प्रसार कर ग्रामीणों को इससे जोड़ें ताकि स्वच्छता अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सके। यह पहल जिले में स्वच्छ भारत मिशन को नई गति प्रदान करेगी और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सहायक सिद्ध होगी।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here