जयसिंहनगर/शहडोल। स्थानीय सांदीपनी क्रिकेट मैदान में आयोजित जयसिंहनगर प्रीमियर लीग का समापन अत्यंत भव्य, गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का फ़ाइनल मुकाबला बज्र 11 एवं जेएसएन इंडियंस के बीच खेला गया, जिसमें बज्र 11 ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया, जबकि जेएसएन इंडियंस उपविजेता रही। फ़ाइनल मुकाबले में जेएसएन इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 130 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बज्र 11 की टीम ने संयमित एवं आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट शेष रहते लक्ष्य प्राप्त कर लिया। पूरे प्रतियोगिता में अंपायर की भूमिका एमपीसीए के सदस्य आनंद त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह, गुलाब चौधरी एवं अनिल वर्मा ने निभाया जबकि कमेंट्री में राजकुमार यादव, अजय नामदेव एवं द्वारिका प्रजापति ने प्रतियोगिता में मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। प्रतियोगिता में अंकित सोनी, सतेंद्र उपाध्याय, राहुल तिवारी, दशरथ सिंह, अर्पित गुप्ता एवं सचिन सेन ने स्कोरर की भूमिका निभाई। फ़ाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मनीषा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता संपत मिश्रा द्वारा की गयी, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि रावेंद्र शर्मा एवं भाजपा जिला मंत्री कविता सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात सभी मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर टूर्नामेंट के उद्घाटन में पधारे श्री दीपनारायण तिवारी अपर सत्र न्यायाधीश उत्तर प्रदेश द्वारा दिए गए सुझाव के अनुसार भविष्य में “विधायक कप” के आयोजन का प्रस्ताव रखा गया था, जिसकी उपस्थित जनसमूह द्वारा सराहना की गयी और विधायक कप के आयोजन को मंजूरी मिली।
प्रतियोगिता के फाइनल विजेता बज्र इलेवन को भाजपा नेता विमलेश मिश्रा के सौजन्य से नगद 51000 रुपए एवं ट्रॉफी जबकि उपविजेता रही जेएस एन इंडियन को गणेश सोनी (नरेश ज्वेलर्स) के सौजन्य से 25000 हजार रुपए एवं ट्रॉफी प्रदान की गयी। फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रवि तिवारी की ओर से नगद 3100/- रुपए ठाकुर नवनीत सिंह परिहार को प्रदान किया गया जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 04 ओवरों में 20 रन देकर 04 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए वहीं हनी बड़वारा को मैन ऑफ द सीरीज 5100/- रुपए एवं ट्रॉफी इम्पीरियल कॉलेज जयसिंहनगर की ओर से प्रदान किया गया।
समापन अवसर पर विधायक जयसिंहनगर द्वारा आयोजन समिति के आग्रह को मंजूरी देते हुए खेल मैदान में शेड निर्माण हेतु ₹5 लाख की राशि आवंटित करने की घोषणा की गयी। साथ ही उन्होंने आगामी टूर्नामेंट को “विधायक कप” के रूप में आयोजित कराने का आश्वासन भी दिया, जिससे खिलाड़ियों एवं खेल-प्रेमियों में नया उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में विधायक ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं सम्मानित पदाधिकारियों के साथ रात्रि भोज का आनंद लिया, जिसके पश्चात् टूर्नामेंट के औपचारिक समापन की घोषणा की गयी। भव्य समापन के साथ जयसिंहनगर प्रीमियर लीग ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि क्षेत्र में खेल संस्कृति, युवा प्रतिभाओं और सामाजिक एकता को सशक्त करने का प्रभावी मंच है। प्रतियोगिता के सफल संचालन में नगर परिषद सीएमओ निशांत ठाकुर सहित अन्य कर्मचारियों एवं जयसिंहनगर के सैकड़ों युवाओं ने अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक मनीषा सिंह, सातिका तिवारी, राजेश द्विवेदी, नीरज शर्मा, मंडल अध्यक्ष जयश्री कचेर निर्मल द्विवेदी, दिवाकर पयासी, सनद कुमार पांडेय, मेराज अली, परशुराम द्विवेद्वी, राकेश गौतम, जितेन्द्र पाण्डेय, शेखर सिंह, अमित तिवारी, शुभम शर्मा, राजीव तिवारी, अनुपम द्विवेदी, रामनारायण पाण्डेय, नीरज शर्मा, अजय पटेल, अजय तिवारी, राजीव द्विवेदी, नीलेश द्विवेदी, शेषमणि पाल, संचय नामदेव, राहुल तिवारी, संदीप पाण्डेय, मीडिया प्रतिनिधि पत्रकार राकेश गुप्ता, पंकज पांडेय, नीलेश कुमार गुप्ता, सीतेन्द्र पयासी सहित हजारों की संख्या में खेल-प्रेमी दर्शक मौजूद रहे।
विधायक ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि क्रिकेट का खेल खिलाड़ियों में अनुशासन और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देता है, जिसकी महत्ता को देखते हुए एवं लोगों की मांग पर आगामी दिनों में विधायक कप का आयोजन ब्लॉक एवं जिला स्तर पर किया जाएगा। साथ ही परिस्थितियों को देखते हुए जयसिंहनगर में 05 लाख रुपए से शेड का निर्माण किया जाएगा।



