नगर पालिका अनूपपुर में आया भूचाल पी.आई.सी.की सदस्यता से दूसरा त्यागपत्र

0
411

नगर पालिका अनूपपुर
अनूपपुर । नगर पालिका परिषद अनूपपुर में इस समय भूचाल सा आया हुआ है।जहां एक के बाद एक पी.आई.सी.की सदस्यता से त्यागपत्र देने का सिलसिला प्रारंभ हो चुका है।
अभी मई माह 2024 में संजय चौधरी पार्षद वार्ड क्रमांक 2 ने सभापति योजना,यातायात,परिवहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग समिति से त्यागपत्र दिया था।इसके पश्चात जून माह 2024 में सुनीता (राधिका)बियानी पार्षद वार्ड क्रमांक 12 सभापति सामान्य प्रशासन विभाग ने
पी.आई.सी.की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।
उन्होंने अपने त्यागपत्र में उल्लेख किया है कि
दिनांक 14/06/2024 को रखी गई पी.आई.सी. की बैठक के पूर्व मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं अध्यक्ष पति के आपत्तिजनक व्यवहार एवं पी.आई.सी के कार्य सुचारू रूप से न होने एवं सामान्य प्रशासन विभाग के किसी भी कार्य व कार्यवाही की जानकारी न देकर मनमाना कार्य करने के कारण मैं सभापति,सामान्य प्रशासन विभाग व पी.आई.सी. की सदस्यता से त्यागपत्र दे रही हूं।
ज्ञातव्य हो कि अनूपपुर नगर पालिका में पी.आई.सी का गठन भाजपा एवं कांग्रेस पार्षदों को मिलकर किया गया है।जबकि अध्यक्ष भाजपा से बिलॉन्ग करती है।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here