वन कर्मचारी संघ शाखा अनूपपुर ने डीएफओ को सौंपा ज्ञापन

0
301

*अनूपपुर/बिजुरी* मध्यप्रदेश वन कर्मचारी संघ(शासन से मान्यता प्राप्त)शाखा जिला अनूपपुर के द्वारा वन परिक्षेत्र बिजुरी के कर्मचारियों की तरफ से अनूपपुर जिला अध्यक्ष दादूराम कुशवाहा तथा अन्य सदस्यों द्वारा एक ज्ञापन पत्र वन मंडलाधिकारी वनमंडल अनूपपुर को सौंपकर अवगत कराया गया है कि दिनांक 13.01.2026 को दो ट्रैक्टर सुबह 9.00 बजे के आसपास बीट जर्राटोला परिक्षेत्र सहायक निगवानी अंतर्गत कक्ष क्रमांक पी.एफ.549 में बीटगार्ड शुभम गुप्ता के द्वारा वनक्षेत्र से गुजरने वाली केवई नदी से रेत उत्खनन करते हुए 02 नग ट्रैक्टर नदी में पाए गए,जिसकी जप्ती के दौरान रवि सिंह बघेल उर्फ गुंडुल निवासी कोठी के साथ लगभग 25 लोग रेत उत्खनन करा रहे थे।बीट गार्ड के द्वारा घटना स्थल की वीडियों बनाई गई।तब उक्त व्यक्ति के द्वारा बीट गार्ड को जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाईल छीनने का प्रयास किया गया और बीट गार्ड को धमकाते हुए दोनो ट्रैक्टर बिना नम्बर एवं पावर ट्रैक ट्रैक्टर को स्टाफ के मौके पर पहुंचने से पहले ही फरार हो गए।उक्त ट्रैक्टर का पतासाजी करते हुए दिनांक 13.01.2026 को जब पावर ट्रैक ट्रैक्टर को जप्त करने ग्राम कोठी पहुंचे जहां ट्रैक्टर सगरा तालाब के पास पचखुरा मार्ग में भागते हुए मिला घेराबंदी कर रोकने पर वाहन मालिक रवि सिंह बघेल अपने साथ 15-20 लोगो के साथ मौके पर पहुंचा और कर्मचारियों के साथ झूमाझपटी कर ट्रैक्टर जप्त कर लाने नही दे रहा था।शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहा था।बीट गार्ड जर्राटोला एवं बीट गार्ड दुल्हीबांध कमलकांत भगत को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। वन कर्मचारियों के द्वारा वन परिक्षेत्र अ धिकारी बिजुरी की उपस्थिति में बमुश्किल 1 नग ट्रैक्टर जप्त कर वन परिक्षेत्र प्रांगण में लाकर खड़ा कराया गया,जिसके विरूद्धवन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया।

वही दूसरा ट्रैक्टर अब भी मौके से फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।उक्त आरोपी रवि सिंह बघेल के द्वारा अन्य रेत माफियाओं को अपने साथ एकत्र कर जिसमें निशंत चौरसिया,पप्पू महराज,भूरा,सैफ उर्फ बंटी खान सहित लगभग 25-30 लोगों के द्वारा दिनांक 15.01.2026 को दोपहर लगभग 2.00 बजे से वन परिक्षेत्र अधिकारी बिजुरी की अनुपस्थिति में वन परिक्षेत्र कार्यालय बिजुरी का मुख्य गेट बंद कर जाम कर गेट पर ही अवैधानिक रूप से धरना दिया जा रहा है।किसी भी कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है।कर्मचारियों को देखते ही नामजद गाली गलैज एवं मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे है एवं महिलाओं बच्चों से अभद्रता की जा रही है।कर्मचारियों के द्वारा थाने में सूचना देने पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।अरोपियों के द्वारा खुले आम नियमों की धज्जियां उडाते हुए शासकीय कार्यालय एवं कर्मचारियों को खुलेआम बंधक बनाकर प्रशासन को चुनौती दी जा रही है एवं शासकीय कार्य को बाधित किया जा रहा है।

मध्यप्रदेश वन कर्मचारी संघ(शासन से मान्यता प्राप्त) शाखा जिला अनूपपुर के सदस्यों ने वन मंडल अधिकारी अनूपपुर से उक्त आरोपियों के विरूद्ध 3 दिवस के अंदर बीएनएस की धारा के तहत मुकदमा कायम कर दण्डात्मक कार्यवाही करने अन्यथा प्रशासन की उपेक्षा एवं वन कर्मचारियों के हितों एवं सुरक्षा की दृष्टिगत पहले
वनमण्डल एवं संभाग के समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ थाना बिजुरी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय अनूपपुर का घेराव कर कलम बंद विरोध प्रदर्शन किए जाने की बात कही है।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here