*अनूपपुर* पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन में कोतमा थाना प्रभारी व उनकी टीम ने अवैध मादक पदार्थ गांजा 400 ग्राम कीमती 4000/- रूपये सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 21.01.2026 को थाना प्रभारी कोतमा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खमरौध का दीपनारायण चौबे उर्फ टीआई महाराज अपने घर के में अवैध रूप से गांजा विक्रय करने हेतु रखे हुए है तथा पुड़िया बना कर गांजा बेच रहा है,उक्त सूचना पर थाना प्रभारी कोतमा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम गठित कर बतायें हुए स्थान पर रेड़ कार्यवाही करने पर विधिअनुसार दीपनारायण चौबे के घर की तलाशी लेने पर बेड रूम वाले कमरे दरवाजे के पास खुटी में टंगे प्लास्टिक की पन्नी में रखा अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला जिसका वजन करने पर 400 ग्राम कीमती लगभग 6000/- रूपये का पाये जाने पर आरोपी दीपनारायण चौबे उर्फ टीआई महाराज पिता रामसुन्दर चौबे निवासी खमरौन्ध के विरूध्द धारा 08/20 बी (ii) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर आरोपी दीपनारायण चौबे उर्फ टीआई महाराज पिता रामसुन्दर चौबे निवासी खमरौन्ध को गिरफ्तार किया गया है।



