कुएं में गिरी गाय का रेस्क्यू कर शिव मारुति* *युवा संगठन रामपुर ने पेश की अनोखी मिसाल*

0
265

अनूपपुर । कुछ युवाओं में मानवता के कई उदाहरण देखने को मिलते हैं जो की इंसान और जानवर में कोई फर्क नहीं समझते और मानवता को सर्वोपरि मानते हुए अपने धर्म,अपने फर्ज को निभाते हैं।
ऐसा ही वाक्या अनूपपुर जिले से लगभग 17 किलोमीटर दूर देखने को मिला।जहां एक गाय कुएं में गिर गई।जिसकी सूचना मिलते ही शिव मारुति युवा संगठन रामपुर ने कुदरी टोला में कुए में गिरे हुए गाय को पानी मे उतर कर तत्काल रेस्क्यू किया।
बताया गया कि शिव मारुति युवा संगठन रामपुर के युवकों द्वारा जो नेक कार्य किया गया उसकी चारों तरफ तारीफ हो रही है।कुएं में गिरी गाय अब पूरी तरह से स्वस्थ है।जिसने भी देखा सभी ने शिव मारुति युवा संगठन के सदस्यों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। जिन्होंने मानवता को सर्वोपरि मानकर नेक कार्य किया एवं लोगों के सामने अनोखी मिसाल पेश की।

नर्मदा भूमि के वेबसाइट के कुछ तत्त्वों में उपयोगकर्ताओं के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सामग्रियों में समाचार/फोटो/ वीडियो इत्यादि विषय वस्तुएं शामिल होंगी। "नर्मदा भूमि" इस तरह की सामग्रियों के लिए ज़िम्मेदार नहीं है। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट पर प्रकाशित किसी भी सामग्री के लिए संवाददाता/ ख़बर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। "नर्मदा भूमि" वेबसाइट या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here